फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic police diverted routes for kanwadiya

25 तक कई मार्ग परिवर्तित रहेंगे

Sat, 19 Jul 2014 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 19 Jul 2014 12:07 PM IST
विज्ञापन
Traffic police diverted routes for kanwadiya

गंगाजल लेकर कांवड़ियों का दिल्ली आना और दिल्ली से होकर गुजरना शुरू हो गया है। यह सिलसिला 25 जुलाई तक जारी रहेगा।

विज्ञापन


गंगोत्री धाम से गंगाजल लेकर राजस्थान और हरियाणा के कांवड़िए दिल्ली से होकर गुजरते हैं। संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) अनिल शुक्ला के अनुसार, कांवड़ियों के लिए कई रूट तय किए गए हैं।

अप्सरा बॉर्डर से शाहदरा फ्लाईओवर, सीलमपुर टी प्वाइंट, आईएसबीटी फ्लाईओवर, रानी झांसी रोड, फैज रोड, अपर रिज रोड, धौला कुआं, एनएच-8 से रजोकरी बॉर्डर होकर हरियाणा जा सकते हैं।
विज्ञापन


भोपुरा बॉर्डर से वजीराबाद रोड, लोनी फ्लाईओवर, गोकुलपुरी टी पाइंट, 66 फुटा रोड, सीलमपुर टी प्वाइंट, एनएच-1 और आईएसबीटी होकर आगे जा सकते हैं।

वहीं महाराजपुर बॉर्डर, रोड नंबर-56, गाजीपुर बॉर्डर, एनएच-24, रिंग रोड, मथुरा रोड से आगे बदरपुर बॉर्डर होकर हरियाणा जा सकते हैं।

कालिंदी कुंज से मथुरा रोड और बदरपुर बॉर्डर होकर हरियाणा जा सकते हैं। इसके अलावा कालिंदी कुंज से मथुरा रोड, मोदी मिल, मां आनंदमयी मार्ग और एमबी रोड होकर गुड़गांव की तरफ जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर की वजह से लग सकता है जाम

कांवड़ियों के लिए श्रद्धालु सड़क  के किनारे कैंप लगाते हैं। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम हो सकता है। बर्फखाना चौक से फायर स्टेशन तक रानी झांसी रोड पर, बुलेवर्ड रोड और आजाद मार्केट चौक पर बड़े पैमाने पर जाम हो सकता है। इसके अलावा खजूरी चौक, गोकुलपुरी फ्लाईओवर, 66 फुटा रोड, मौजपुर चौक, बाबरपुर टी प्वाइंट, भजनपुरा चौक, केशव चौक, धर्मपुरा टी प्वाइंट, मथुरा रोड आदि जगहों पर भी ट्रैफिक जाम हो सकता है। वहीं एनएच-24 भी ट्रैफिक भारी रह सकता है। इसको देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त इंतजाम किए हैं।

यूपी पुलिस ने भी किया डायवर्जन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने भारी व्यवसायिक वाहनों को मोहन नगर से एनएच-24 की तरफ परिवर्तित किया है। भोपुरा बॉर्डर होकर वजीराबाद और अप्सरा बॉर्डर से जीटी रोड की तरफ वाहनों के आने की अनुमति होगी। सिटी बसों को छोड़कर अप्सरा बॉर्डर की तरफ रोड नंबर 56 पर आईएसबीटी की तरफ आने वाले भारी व्यवसायिक वाहनों को एनएच-24 की तरफ वापस मोड़ा जाएगा। सिटी बसों को छोड़कर जीटी करनाल रोड से आउटर रिंग रोड पर आने वाले भारी व्यवसायिक वाहनों को एनएच-24 की तरफ सीधा परिवर्तित किया जाएगा।


इन वाहनों को शाहदरा की ओर जाने के लिए वजीराबाद रोड और जीटी रोड की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सिटी बसों को छोड़कर लोनी रोड से आने वाले व्यवसायिक वाहनों को वजीराबाद रोड की तरफ मोड़ा जाएगा। सिटी बसों को छोड़कर पुश्ता रोड, सोनिया विहार और पीटीएस वजीराबाद पुश्ता की तरफ से आने वाले भारी व्यवसायिक वाहनों को वजीराबाद होकर एनएच-24 जाने के लिए आउटर रिंग रोड की तरफ परिवर्तित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed