{"_id":"5bdb7aa9bdec225e6965843c","slug":"traffic-month-start-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात माह की शुरुआत, पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार होकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात माह की शुरुआत, पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार होकर किया जागरूक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 02 Nov 2018 03:44 AM IST
विज्ञापन
नोएडा ट्रैफिक पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात माह की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो गई। पहले दिन सेक्टर-14ए स्थित एसएसपी कार्यालय से यातायात जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। इस मौके पर शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की तरफ से व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए।
विज्ञापन
एसएसपी ने कहा कि यातायात माह का उद्देश्य लोगों को नियमों के प्रति जागरूक करना है। इस पूरे माह विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस स्कूल-कॉलेजों में जाकर बच्चों को सुरक्षित सफर के प्रति जागरूक करेगी। वहीं, एसपी ट्रैफिक अनिल कुमार झा ने साल भर की उपलब्धियों और यातायात से जुड़ी शहर की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पूरे साल यातायात माह की तर्ज पर काम किया गया है। शहर में ई-चालान व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल ऐप से 4 लाख चालान इस साल काटे जा चुके हैं।
विज्ञापन
वहीं, रोड इंजीनियरिंग के माध्यम से शहर में बढ़ रही जाम की समस्या से निपटने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन चालान के बाद अब बहुत जल्द ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद चालान का भुगतान करने के लिए लोगों को यातायात कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी। इस मौके पर एनसीसी कैडेट को शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग का जिम्मा सौंपा गया। कार्यक्रम में एसपी सिटी सुधा सिंह, ट्रैफिक इंस्पेक्टर रविंद्र वशिष्ठ, राम रतन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
10 महीने में कटे दोगुने चालान
पिछले वर्ष करीब 2 लाख चालान ट्रैफिक पुलिस ने जिले में काटे थे, लेकिन इस साल ई-चालान का फॉर्मूला अपनाते हुए 10 माह में ही 4 लाख 49 हजार चालान काटे जा चुके हैं। सबसे ज्यादा 1.62 लाख चालान ओवर स्पीड के काटे गए, जबकि विपरीत दिशा में चलने वाले 64 हजार से ज्यादा वाहनों के चालान काटे गए। बिना हेलमेट लगाए दुपहिया चलाने वाले 58 हजार से ज्यादा लोगों के चालान इस साल कट चुके हैं।
कोई नियम तोड़े तो इन नंबरों पर करें शिकायत
शहर में यातायात नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। नोएडा में बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के फोटो खींचकर कोई भी व्यक्ति 639000501 नंबर पर व्हाट्स ऐप कर सकता है, जबकि ग्रेटर नोएडा व देहात क्षेत्र के लिए 6390005102 नंबर जारी किया गया है।