{"_id":"3e91d3ba35f8a2bb2dab9d53627bde52","slug":"traffic-lights-will-be-installed-at-hero-honda-chowk","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो होंडा चौक पर होने वाले हैं कई बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो होंडा चौक पर होने वाले हैं कई बदलाव
अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Fri, 14 Feb 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) से अनुमति मिलने के बाद गुड़गांव में हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर निर्माण होने तक ट्रैफिक लाइट लगाने का निर्णय लिया गया है। इसका जिम्मा हुडा को सौंपा गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त शेखर विद्यार्थी की अध्यक्षता में हुई अफसरों की बैठक में कहा गया कि चौक पर अस्थायी ट्रैफिक लाइट लगाई जाएगी। बैठक में जनसुविधाएं स्थानांतरित करने पर होने वाले खर्च पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि फ्लाईओवर निर्माण होने पर यहां से पेयजल आपूर्त्ति, सीवरेज, बिजली की हाईटेंशन व लोटेंशन, बीएसएनएल व अन्य टेलीकॉम कंपनियों की लाइनों को स्थानांतरित किया जाना है।
विज्ञापन
बैठक में एनएचएआई के तकनीकी प्रबंधक पीके कौशिक ने यहां जलभराव की समस्या से निपटने के लिए पानी निकासी की ड्रेन बनवाने का भी अनुरोध किया। नगर निगम से इसका प्रस्ताव बनाने को कहा गया। फ्लाईओवर निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) नोडल एजेंसी है।
हीरो होंडा चौक पर फ्लाईओवर नहीं होने से राजमार्ग के दोनों ओर बसे गांवों के लोगों को राजमार्ग पार करने में दिक्कत होती है। ग्रामीणों की मांग पर फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। इसके एक से दूसरी तरफ जाने के लिए अंडरपास भी बनाया जाएगा।
बैठक में लोनिवि के कार्यकारी अभियंता एनके तोमर, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता संजीव चोपड़ा, शहरी के कार्यकारी अभियंता जोगिंद्र हुड्डा, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश गुप्ता, वीके अग्रवाल, प्रदीप चौहान, व सहायक नगर योजनाकार प्रेरणा आदि मौजूद थे।
क्या है प्रारूप
- चौराहे पर तीन स्तरीय वाहन आवागमन
- आठ लेन का होगा फ्लाईओवर
- चार लेन का अंडरपास बनेगा
- अंडरपास की चौड़ाई दोनों तरफ 9-9 मीटर होगी
- सुभाष चौक से पुराने गुड़गांव की तरफ जाने को होगा उपयोग
- फ्लाईओवर के दोनों तरफ सर्विस रोड होंगी