फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic jams in Delhi reduced by 32.7% due to AI and foot patrolling

Delhi NCR News: एआई और फुट पेट्रोलिंग से दिल्ली में 32.7% घटा ट्रैफिक जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 10:01 PM IST
विज्ञापन
गूगल मैप आधारित निगरानी में अप्रैल-जून के बीच जाम की लंबाई 48.25 किमी से घटकर 32.43 किमी हुई
विज्ञापन

खजूरी चौक, कैलाश नगर पुश्ता रोड और तीन मूर्ति पर सबसे ज्यादा सुधार, द्वारका मोड़-सराय काले खां अब भी चुनौती

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
ट्रैफिक प्रबंधन के लिए बढ़ाई गई पुलिस मौजूदगी, फुट पेट्रोलिंग, इंजीनियरिंग सुधार और एआई आधारित निगरानी का असर दिखने लगा है। इसी साल अप्रैल से 25 जून के बीच दिल्ली में ट्रैफिक जाम की कुल लंबाई 32.43 किलोमीटर दर्ज की गई, जबकि जनवरी से मार्च के दौरान यह 48.25 किलोमीटर थी। यानी करीब 32.7 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस और ट्रैफिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई।

बताया गया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के 62 चिन्हित जाम वाले स्थानों में से पहले चरण में 34 प्रमुख प्वाइंट पर सुधार कार्य शुरू किए थे। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती बढ़ाने, पैदल निगरानी, सड़क डिजाइन में बदलाव और तकनीकी उपायों के जरिए जाम कम करने की कोशिश की गई। इन प्रयासों का सबसे बड़ा असर कैलाश नगर के पुश्ता रोड पर देखने को मिला, जहां ट्रैफिक जाम में 82.59 फीसदी की कमी दर्ज की गई। वहीं खजूरी चौक पर जाम की समस्या 74.29 फीसदी तक कम हुई, जबकि तीन मूर्ति राउंडअबाउट पर ट्रैफिक फ्लो में 66.01 फीसदी सुधार दर्ज किया गया।
विज्ञापन


एआई और डिजिटल निगरानी और बढ़ेगी
उपराज्यपाल ने ट्रैफिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एआई और डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जाम की स्थिति का आकलन गूगल मैप आधारित निगरानी प्रणाली से हर 15 मिनट के अंतराल पर किया जा रहा है। एलजी ने निर्देश दिए कि तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि जाम की स्थिति का तुरंत पता लगाकर मौके पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन इलाकों में अब भी सुधार की जरूरत
समीक्षा बैठक में कुछ इलाकों में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को लेकर भी चिंता जताई गई। नारायणा फ्लाईओवर, साउथ एक्स पार्ट-1, मैक्स हॉस्पिटल साकेत और भवभूति मार्ग पर अलग-अलग कारणों से जाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके अलावा द्वारका मोड़, सराय काले खां, मुकरबा चौक और डाबड़ी गोल चक्कर को अभी भी बड़े ट्रैफिक अवरोध वाले क्षेत्रों के रूप में चिन्हित किया गया है। इन स्थानों पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और ट्रैफिक संचालन से जुड़े अतिरिक्त उपाय किए जाएंगे।


सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर हटेंगे अवरोध
बताया गया कि ट्रैफिक सुधार के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, डीटीसी, एनडीएमसी और एमसीडी जैसी एजेंसियों के साथ नियमित बैठकें और संयुक्त सर्वे किए जा रहे हैं। एलजी ने कहा कि वह स्वयं इन स्थानों का दौरा कर सुधार कार्यों की प्रगति देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed