फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कूड़े के पहाड़ ने पहले मचाई तबाही अब जाम से जूझ रहा दिल्ली-एनसीआर

Fri, 01 Sep 2017 06:45 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
traffic jam on ghazipur murga mandi road where a garbage dump caved in
ghazipur landfill site - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के सबसे बड़े डंपिंग ग्राउंड गाजीपुर में शुक्रवार को कूड़े के पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा धंसने से कई गाड़ियां और लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे के बाद यहां से रोजाना दिल्ली, गाज‌ियाबाद और नोएडा आने जाने वाले लोगों के आवागमन पर भारी असर पड़ा है और इस रास्ते व अन्य वैकल्प‌िक रास्तों में भी भारी जाम लग गया है।

traffic jam on ghazipur murga mandi road where a garbage dump caved in
ghazipur landfill site - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नोएडा से आनंद विहार की ओर जाने वाले लोग इसी रास्ते का उपयोग करते हैं। जब कल्याणपुरी से गाजीपुर डेयरी के रास्ते में जाम लगता है तो बड़ी संख्या में लोग इस रास्ते का सहारा लेते हैं। ऐसे में आज यहां राहत बचाव कार्य के कारण जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हो सकती है।

traffic jam on ghazipur murga mandi road where a garbage dump caved in
ghazipur landfill site - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में बेहतर है कि गाजीपुर मुर्गा मंडी का ये रास्ता लेने की बजाय अन्य रास्तों का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है। आवागमन बाधित होने का एक ये भी कारण है कि कूड़े के पहाड़ का एक हिस्सा गिरने से रास्ते में कीचड़ जमा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
traffic jam on ghazipur murga mandi road where a garbage dump caved in
ghazipur landfill site - फोटो : अमर उजाला

इसके साथ ही नाले में से भी कीचड़ और पानी निकल कर सड़क पर जमा हो गया है। यही वजह है कि वहां अब धीरे-धीरे जाम लगना शुरू हो गया है।

विज्ञापन
traffic jam on ghazipur murga mandi road where a garbage dump caved in
ghazipur landfill site
हालांकि 45 सदस्यीय एनडीआरफ की टीम व ईडीएमसी की टीम राहत व बचाव कार्य के साथ-साथ सफाई में भी लगे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed