{"_id":"ba070f188beebdecd95b034a9c9f5bf7","slug":"traffic-jam-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद के मुख्य रास्तों पर जाम की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद के मुख्य रास्तों पर जाम की संभावना
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 14 Apr 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
गाजियाबाद में अंबेडकर जयंती पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा के चलते महानगर के ज्यादातर मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
दोपहर बाद तीन बजे से रात आठ बजे तक ट्रैफिक बाधित रहेगा। बेहतर है कि पहले से जानकारी करने के बाद ही अपने रूट का चयन करें।
ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था बनाने के लिए कई प्वाइंट पर ट्रैफिक डायवर्जन की योजना भी तैयार की है।
डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सोमवार सुबह पांच बजे शहर के प्रमुख मार्गों से होकर प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। इसका शुभारंभ सुदर्शन मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल के डायरेक्टर डा. चरण सिंह करेंगे।
विज्ञापन