{"_id":"2d532d4929f8b47d75597faef052b7e2","slug":"traffic-divert-for-modi-oath-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज होगा महाशपथ ग्रहण समारोह, कई रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज होगा महाशपथ ग्रहण समारोह, कई रास्ते बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 May 2014 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में कई देशों के प्रधानमंत्री, सीनियर राजनेता, राजनयिक समेत कई वीवीआईपी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार, समारोह के चलते सोमवार दोपहर चार बजे से रात आठ बजे तक विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक राजपथ और विजय चौक सहित उसका नार्थ व फाउंटेशन एरिया, साउथ एवेन्यू मार्ग, नार्थ एवेन्यू मार्ग, डलहौजी मार्ग और चर्च रोड़ बंद रहेंगे।
पढ़ें: ‘आप’ में बिखराव देख भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारी
वीआईपी व वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई सड़कें, लोकेशन व स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति भवन के पास स्थित कई मार्गों से ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन
रायसीना रोड पर रेल भवन गोल चक्कर से पहले पार्लियामेंट हाउस, पंडित पंत मार्ग पर तालकटोरा गोल चक्कर से पार्लियामेंट हाउस, कामराज मार्ग गोल चक्कर से राष्ट्रपति भवन, मोतीलाल नेहरू मार्ग पर उद्योग भवन गोल चक्कर से राष्ट्रपति की तरफ, ई-ब्लाक सिक्योरिटी लाइन, मदर टेरेसा क्रीसेंट, सरदार पटेल मार्ग, विनय मार्ग, शंकर रोड और आरएमएल अस्पताल गोल चक्कर से ट्रैफिक परिवर्तित किया जा सकता है।
विज्ञापन