फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic diversion on several routes due to Rajghat ceremony, check route first

Delhi NCR News: राजघाट समारोह के चलते कई रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन, पहले देखें रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
- सुबह 9 से 11 बजे तक आईटीओ, दिल्ली गेट समेत कई मार्ग प्रभावित रहेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महात्मा गांधी स्मृति स्थल पर बुधवार को आयोजित समारोह के चलते राजधानी में कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। कार्यक्रम में कई व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है, जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। उत्तरी रेंज के पुलिस उपायुक्त निशांत गुप्ता के अनुसार, 6 मई को सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे के बीच जरूरत के अनुसार कई सड़कों पर यातायात प्रतिबंध, नियमन और डायवर्जन लागू किया जा सकता है। इनमें आईटीओ चौक से दिल्ली गेट (बीएसजेड मार्ग), शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड, गुरु नानक चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और रिंग रोड बायपास जैसे प्रमुख मार्ग शामिल हैं।

पुलिस ने हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को सलाह दी है कि वे समय से पहले घर से निकलें और अपनी यात्रा की योजना ट्रैफिक के अनुसार बनाएं। साथ ही, वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें, ताकि यातायात सुचारु बना रहे। वास्तविक समय की जानकारी के लिए लोग ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed