फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic diversion in delhi

बदले रूट से चलेंगी डीटीसी बसें

Sat, 18 Jan 2014 04:58 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 04:58 PM IST
विज्ञापन
traffic diversion in delhi

गणतंत्र दिवस परेड रिहर्सल की तैयारियों के चलते इंडिया गेट और राजपथ के आसपास से गुजरने वाले सात प्वाइंटों पर डीटीसी ने बसों के रूट में परिवर्तन किया है।

विज्ञापन


यह बदलाव 18, 20 और 21 जनवरी को सुबह नौ से दोपहर रिहर्सल तक लागू रहेगा।

लाला राम चरन अग्रवाल चौक पर रूट संख्या 73, 85, 85एक्स, 280, 280, 310, 313, 320, 327, 340, 342, 346, 349, 350, 351, 358, 359, 378, 381, 384, 390, 391, 704, 720, 740, 830, 943 व गाजियाबाद जाने वाली बस जो विकास मार्ग से होकर केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस आती हैं, अब उन्हें दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, मिंटो रोड से होकर कनॉट प्लेस जाना होगा।
विज्ञापन


शेरशाह सूरी रोड-मथुरा रोड पर रूट संख्या 326, 335, 336, 344, 375, 623, 623ए, 623बी आदि बसें जो विकास मार्ग से होते हुए दक्षिणी दिल्ली जाती हैं, वह अब मथुरा रोड, सुब्रमण्यम भारती मार्ग से होकर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरबिंदो मार्ग-कृष्णन मेनन मार्ग से गुजरने वाले रूट संख्या 451, 480, 500, 520, 540, 581 और सफदरजंग, विनय मार्ग से गुजरने वाले रूट संख्या 433, 460, 505 व 725 के अलावा रूट संख्या 326, 335, 336, 344, 501, 502, 503, 533, 615, 615ए, 621 बस का सफदरजंग टर्मिनल प्वाइंट व अरबिंदो चौक से सुबह नौ बजे डायवर्जन होगा।

रूट संख्या 400, 430 में नेशनल म्यूजियम तो रूट संख्या 26, 56, 440, 450, 520, 522, 522ए, 522 एसपीएल, 580, 970, 970 सी बस संख्या का सुब्रमण्यम भारती मार्ग-साउथएंड रोड पर रूट बदलेंगे। रूट संख्या 630, 632, 680 के रूट में कुशक रोड - त्यागराजन रोड तो रूट संख्या 604, 610, 610ए, 620, 781 का शांतिपथ-पंचशील मार्ग पर सुबह नौ बजे से परिवर्तित होगा।

रूट संख्या 706, 720, 729, 740, 740 एक्स, 760, 770ए, 773, 783, 790, आरएल-77, आरएल-75, आरएल-77बी, आरएल-77 एक्स, आरएल-79, गुड़गांव, पालम विहार, एक्सप्रेस चार बसों के रास्ते सरदार पटेल मार्ग- सिमोन बोलिवर मार्ग से बदलेंगे।

जाकिर हुसैन मार्ग-सुब्रमण्यम भारती मार्ग पर रूट संख्या 166, 181, 181ए, 408, 410, 459, 490, 894, 970बी और पार्क स्ट्रीट-मंदिर मार्ग से रूट संख्या 187, 810, 944, 962, 962बी, 975 में बदलाव होगा।

रूट संख्या 19,19ए, 166, 181, 181ए, 196, 966 व 966 एक्स बस बाराखंभा रोड, मंडी हाउस, भगवान दास रोड, मथुरा रोड से होते हुए जाएगी। रूट संख्या 840, 910, 910ए, 940, 962ए, 962बी, 990, 73, 310, 327, 820, 47, 47ए, 408, 410, 521, 522, 522 एसपीएल, 970, 970ए, 970बी, 970सी, 980 बसों के रूट में बदलाव हुआ है।

रूट नंबर आरएल 77 और 716 में विस्तार, 501 में बदलाव
यात्रियों की मांग पर दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (डीटीसी) प्रबंधन ने रूट नंबर आरएल 77 और 716 में विस्तार तो रूट नंबर 501 में बदलाव किया है। सीनियर मैनेजर आरएस मिन्हास के मुताबिक, मोरी गेट टर्मिनल से साकेत जे-ब्लॉक के बीच चलने वाली बस (रूट नंबर 501) अब कश्मीरी गेट, जीपीओ, लाल किला, सुभाष पार्क, दरियागंज, दिल्ली गेट से होते हुए आईएसबीटी रिंग रोड, यमुना बाजार और राजघाट से होकर निकलेगी।


वहीं धुल सिरस से शिवाजी स्टेडियम के बीच चलने वाली बस (रूट नंबर 716) अब नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर-दो तक जाएगी। दूसरी ओर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गेट नंबर-दो से गोयला डेयरी के बीच चलने वाला आरएल - 77 रूट नजफगढ़ तक बढ़ा दिया गया है। बस गोयला गांव, दीनपुर, बीडीओ ऑफिस, रोशनपुरा से होकर नजफगढ़ तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed