फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic disturbed in Delhi due to farmers protest on borders people faces problems

बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी, राजधानी में यातायात प्रभावित, लोग परेशान

Tue, 01 Dec 2020 12:46 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Dec 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
Traffic disturbed in Delhi due to farmers protest on borders people faces problems
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से जुड़े सिंघु और टीकरी बॉर्डर पर ना सिर्फ सुरक्षा कड़ी की है बल्कि यातायात भी बंद कर दिया है। इस कारण से राष्ट्रीय राजधानी में यातायात कछुए की गति से चल रहा है। सड़कों पर गाड़ियों की लंबी-लंबी लाइनें दिख रही हैं।

विज्ञापन


इन दोनों बॉर्डरों पर यातायात बंद होने के कारण दिल्ली से हरियाणा आने-जाने वाले लोग वैकल्पिक रास्तों का उपयोग कर रहे हैं। जिस कारण जाम बढ़ गया है। दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया है कि सिंघु बॉर्डर अभी भी दोनों तरफ से बंद है।  कृपया वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
विज्ञापन


यातायात मुकरबा चौक और जीटी करनाल रोड से होकर जा रहा है। बहुत ज्यादा जाम की स्थिति है। सिग्नेचर ब्रिज से रोहिणी आने-जाने के रास्ते, जीटी करनाल रोड, एनएच 44 और सिंघु बॉर्डर से आने-जाने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने ट्वीट किया कि टीकरी बॉर्डर यातायात के लिए पूरी तरह बंद है। बडूसराय और झटीकरा बॉर्डर सिर्फ दुपहिया वाहनों के लिए खुला है। हरियाणा जाने के लिए झारौदा, ढांसा, दौराला, कापसहेड़ा, राजोकरी, एनएच-8, बिजवासन/बजघेरा, पालम विहार और डुंडाहेड़ा बॉर्डर खुला हुआ है।

केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहा है और राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ी सीमाओं पर किसानों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश के सभी रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी है और अवरोधक लगाए हैं।


इससे पहले किसानों ने बुराड़ी मैदान में जाने के बाद बातचीत की केंद्र की पेशकश ठुकरा दी थी और रविवार को कहा था कि वे दिल्ली आने के पांच रास्तों को अवरुद्ध कर देंगे। किसानों ने कहा कि वे अंतिम लड़ाई के लिए यहां आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed