फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traffic change in delhi for next two days

अभी-अभी बदला है दिल्ली का ट्रैफिक

Tue, 28 Jan 2014 04:52 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 28 Jan 2014 04:52 PM IST
विज्ञापन
Traffic change in delhi for next two days

बीटिंग रीट्रीट के चलते 28 और 29 जनवरी को शाम चार बजे से लेकर रात 9:30 बजे तक ट्रैफिक परिवर्तित रहेगा। आम जनता के लिए विजय चौक पूरी तरह बंद रहेगा।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त अनिल शुक्ला के अनुसार, बीटिंग रीट्रीट और राष्ट्रपति भवन की रोशनी कार्यक्रम की वजह से रफी मार्ग पर सुनेहरी मस्जिद गोलचक्कर से कृषि भवन गोलचक्कर तक, रायसीना मार्ग पर कृषि भवन गोलचक्कर से विजय चौक तक, डलहौजी रोड गोलचक्कर, कृष्णन मेनन मार्ग और सुनहेरी मस्जिद से विजय चौक तक, राजपथ पर विजय चौक से सी-हैक्सागॉन तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह पाबंदी रहेगी।
विज्ञापन


शुक्ला ने बताया कि जो लोग राष्ट्रपति भवन की रोशनी कार्यक्रम देखने आना चाहते हैं उनके लिए पार्किंग रफी मार्ग व सी-हैक्सागॉन के बीच वाटर चैनल के पीछे होगी। डीटीसी और सिटी बसों के मार्ग भी शाम चार बजे से रात साढ़े नौ बजे तक परिवर्तित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिपथ, विनय मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से आकर केंद्रीय सचिवालय और कनॉट प्लेस जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, सिमोन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोलचक्कर और पार्क स्ट्रीट होकर जाएंगी। इसी रूट से बसें वापस जाएंगी। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग, काली बाड़ी मार्ग, जीपीओ और अशोका रोड होकर जाएंगी।

भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड, मंदिर मार्ग, शंकर रोड और अपर रिज रोड होकर वापस जाएंगी। मंडी हाउस और फिरोजशाह रोड से कनॉट प्लेस जाने वाले बसें शिवाजी स्टेडियम पर खत्म हो जाएंगी और केजी मार्ग होकर वापस जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि वह इस तरफ आने से बचें। ट्रैफिक के सुचारु संचालन के लिए काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed