{"_id":"774f7a0fb63f1b9828f8b26d15898526","slug":"traffic-afeected-by-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने चौपट किया रेलवे का टाइम टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने चौपट किया रेलवे का टाइम टेबल
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 13 Jan 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के आगे ट्रेनों की रफ्तार तो धीमी हुई ही है, विमानों के पंख भी जाम हो गए हैं। कोहरे के कारण एयरपोर्ट के रनवे और रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेन और विमान की लेटलतीफी से यात्री परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
शनिवार देर रात से ही कोहरे के कारण विमान और रेल सेवाएं प्रभावित होनी शुरू हो गईं। इसका नतीजा यह हुआ कि रविवार को रेलवे का पूरा टाइम टेबल बिगड़ गया। उत्तर भारत से आने वाली 60 से अधिक ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुईं। एक्सप्रेस ट्रेनें तो घंटो लेट हुईं ही, राजधानी, शताब्दी और सुपरफास्ट ट्रेनें भी दम तोड़ती दिखीं।
विज्ञापन
इन दिनों लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। भागलपुर गरीब रथ रविवार को सबसे अधिक लेट चली। रविवार को आनंद विहार सुबह 8:25 बजे पहुंचने वाली यह ट्रेन 30 घंटे बाद यानी सोमवार को दिल्ली पहुंचेगी। इसी तरह नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस रविवार को 27 घंटे से अधिक देरी से चल रही है। अन्य ट्रेनें भी 7 से 30 घंटे देरी से चल रही हैं।
विज्ञापन
विमान सेवाओं की बात करें तो रविवार को भी 75 से अधिक विमान प्रभावित हुए। अमृतसर-दिल्ली, काठमांडू-दिल्ली, दुबई-दिल्ली, कोलकाता-दिल्ली, पटना-दिल्ली, लखनऊ-दिल्ली, अहमदाबाद-दिल्ली और बैंगलोर-दिल्ली समेत कई रूट प्रभावित हुई। इसके कारण दिल्ली पहुंचने वाले विमान काफी लेट पहुंचे।