फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   traffic advisory for 19 october maa durga visarjan in delhi, navratri 2018 dussehra 2018

दिल्लीः आज होगा मां दुर्गा की मूर्तियों का विर्सजन, लग सकता है जाम, इन रास्तों से बचें

Fri, 19 Oct 2018 09:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Oct 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
traffic advisory for 19 october maa durga visarjan in delhi, navratri 2018 dussehra 2018

राजधानी में 19 अक्तूबर को दशमी मनाई जाएगी। विभिन्न पूजा कमेटियां यमुना के घाटों पर मूर्तियां विसर्जन के लिए पहुंचेंगी। इस दौरान जाम से लोगों को बचाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रूट में बदलाव किया है।

विज्ञापन


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि उत्तरी जिले में यमुना घाट-यमुना बाजार, यमुना घाट-वजीराबाद, चंदगी राम अखाड़े के पास यमुना घाट-कुदेसिया घाट व गीता घाट पर मूर्तियों का विसर्जन होगा।
विज्ञापन


इसी तरह, मध्य जिले में यमुना घाट-आईटीओ (हथनी घाट), दक्षिण-पूर्वी जिले में यमुना घाट-कालिंदी कुंज, पूर्वी जिले में यमुना घाट- गीता कॉलोनी और यमुना घाट-मयूर विहार आदि घाटों पर दुर्गा मूर्ति विसर्जित की जाएंगीं। इसके अलावा हैदरपुर कैनाल, बवाना नहर, भलस्वा लेक समेत अन्य कई जगहों पर भी मूर्ति विसर्जन के लिए भीड़ रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग रहेंगे प्रभावित 

traffic advisory for 19 october maa durga visarjan in delhi, navratri 2018 dussehra 2018

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मंदिर मार्ग, पंचकुईया रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, मिंटो रोड, डीडीयू मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग प्रभावित रहेंगे। जबकि दोपहर दो बजे से लेकर रात 11 बजे तक राजघाट से बुराड़ी तक रिंग रोड व विकास मार्ग पर वाहन चालक जाने से बचें।

दोपहर एक बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चितरंजन पार्क, मथुरा रोड से चिराग दिल्ली फ्लाईओवर तक बाहरी रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, जोसिप ब्रोज टीटो मार्ग और नेहरू प्लेस प्रभावित रहेगा। दोपहर तीन बजे से लेकर रात आठ बजे तक पुश्ता रोड गांधी नगर, खजूरी पुश्ता रोड, सोनिया विहार पुश्ता रोड, मथुरा रोड और जीडी बिड़ला मार्ग से चालकों को नहीं गुजरने की हिदायत दी गई है।

वाहनों को यहां कर सकते हैं पार्क
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार घाटों के पास सीमित पार्किंग हैं। इसके चलते चालक घाटों के पास सड़कों पर वाहनों खड़ी करते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। इस लिए चालक शाहदरा लूप पर सन्यास आश्रम, कुदेशिया घाट/गीता घाट, आईएसबीटी, हथनी घाट, कालिंदी कुंज और मयूर विहार एक्सटेंशन घाट पर अपने वाहन पार्क कर सकते हैं।

श्रद्धालु इन बातों का ध्यान रखें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करें। बिना हेलमेट के दुपहिया वाहन न चलाएं। साथ ट्रिपल राइडिंग और शराब पीकर वाहन न चलाएं। मूर्ति विसर्जन के लिए हल्के वाहनों का इस्तेमाल करें। लाउडस्पीकर लगाने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed