{"_id":"681678cbc7983651e3077cc4","slug":"traders-welcomed-the-decision-to-stop-all-trade-with-pakistan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-89009-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: व्यापारियों ने पाकिस्तान से सभी व्यापार बंद करने के फैसले का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: व्यापारियों ने पाकिस्तान से सभी व्यापार बंद करने के फैसले का किया स्वागत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापार बंद करने वाले भारत सरकार के निर्णय का व्यापारियों ने स्वागत किया है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कहा है कि दिल्ली के 20 लाख व्यापारी, उद्यमी सरकार के साथ खड़े हैं। दिल्ली के सभी 700 व्यापारी संगठनों और 56 औद्योगिक क्षेत्रों के एसोसिएशन्स ने इस मुहिम का समर्थन किया है कि पाकिस्तान से व्यापार पूरी तरह बंद किया जाए। पाकिस्तान से व्यापारी किसी भी तरह का आयात निर्यात नहीं करेंगे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने भी भारत सरकार के इस निर्णय का हार्दिक स्वागत किया है। इसी तरह फेडरेशन ऑफ सदर बाजार के व्यापारियों ने भी समर्थन दिया है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी का माहौल है। देशी व्यापारिक संगठनों ने पाकिस्तान के साथ व्यापारिक संबंध तोड़ने की अपील की थी। अब यह निर्णय ले लिया गया है। पाकिस्तान के व्यापारियों से कुछ भी आयात निर्यात व्यापारी नहीं करेंगे। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रदेश अध्यक्ष विपिन आहूजा ने कहा कि यह निर्णय एक सशक्त और स्पष्ट संदेश देता है कि पाकिस्तान की ओर से निरंतर शत्रुतापूर्ण गतिविधियों और भारत विरोधी रुख के बीच व्यापारिक एवं आर्थिक संबंध नहीं बनाए जा सकते। आम नागरिकों की भावना का भी सरकार ने सम्मान किया है।
घरेलू उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा : केंद्र सरकार के इस फैसले से घरेलू उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही सोने की कीमत में भी उछाल आने की संभावना है। व्यापारियों का कहना है कि भारतीय निर्माता और उद्यमी इस अवसर का लाभ उठाएंगे।
द बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (कूंचा महाजनी) के उपाध्यक्ष दिनेश वर्मा ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया और बताया कि इससे भारत में उत्पाद बढ़ेगा। टैरिफ वार और आतंकवाद के खिलाफ भारत के रूख से सोने की कीमत में भी उछाल आएगा। लिहाजा सोने की खरीदारी करने का यह बेहतर अवसर है।