फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Traders of Azadpur mandi demanded Delhi government to implement MSP

थोक मंडी में टमाटर 3-4 रुपये तो शिमला मिर्च 5 व फूलगोभी 3 रुपये प्रतिकिलो, व्यापारियों ने दिल्ली सरकार से की एमएसपी लागू करने की मांग

Tue, 12 Jan 2021 01:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Jan 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Traders of Azadpur mandi demanded Delhi government to implement MSP
सब्जी मंडी - फोटो : अमर उजाला

खुदरा बाजार में टमाटर के भाव भले ही लाल तेवर अख्तियार किए हुए हैं और शिमला मिर्च तीखीं है, लेकिन थोक मंडियों में इसके भाव इनदिनों काफी कम हो गए हैं। फूलगोभी की बात करें तो थोक भाव में इसके भाव भी काफी गिरे हुए हैं। जबकि यही सब्जियां खुदरा बाजार में पहुंचकर काफी महंगी बिक रही है। सब्जियों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) नहीं होने का नतीजा है कि किसानों को सब्जियों के भाव तक नहीं मिल रहे और खुदरा व्यापारी इसकी बिकी करके धन बटोर रहे हैं।

विज्ञापन


दिल्ली के आजादपुर मंडी में सोमवार को टमाटर महज 100 रुपये क्रेट बिका। एक क्रेट में 20-25 किलो टमाटर होता है लिहाजा 4 रुपया प्रतिकिलो भी टमाटर का भाव नहीं था। जबकि खुदरा बाजार में 25-30 रुपया प्रतिकिलो। इसी तरह शिमला मिर्च थोक भाव में महज 5 रुपये प्रतिकिलो तक रहा और फूल गोभी की बात करें तो महज 3 रुपये प्रतिकिलो। जबकि खुदरा मार्केट में पहुंचते ही दोनों सब्जियों का भाव 20 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया।
विज्ञापन


आजादपुर मंडी के व्यापारी अनिल कुमार मल्होत्रा ने बताया कि सोमवार को टमाटर, शिमला मिर्च व फूलगोभी का कोई खरीदार नहीं था। भाव कम होने की वजह से किसान अपने को ठगा महसूस कर रहे थे। उन्होंने बताया कि किसानों के हालात बहुत ही बुरे हैं। स्थिति यह हो गई है कि सब्जियों को मंडी तक लाने का किराया तक वसूल नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली सरकार से मल्होत्रा ने मांग की है कि वह सब्जियों पर एमएसपी लागू करें ताकि किसानों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि सब्जियों पर एमएसपी क्यों नहीं लागू करवा रहे हैं। केंद्र सरकार पर दबाव क्यों नहीं बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed