{"_id":"575437954f1c1bcb47108de2","slug":"traders-caught-by-the-suicide-episode-sought-to-arrest-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी की आत्महत्या मामले ने पकड़ा तूल, आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
व्यापारी सतीश गोयल की आत्महत्या के मामले से पुलिस पर लगातार दबाव बनता जा रहा है। रविवार को सैकड़ों व्यापारियों ने एक बार फिर कैंडल मार्च निकालकर आरोपी फाइनेंसरों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
सैकड़ों व्यापारी शाम मोहना रोड स्थित जानकी धर्मशाला पर एकत्रित हुए। जहां से हाथों में मोमबत्ती लेकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए अग्रसेन चौक की ओर रवाना हुए। वहां से मेन मार्केट से होते हुए अंबेडकर चौक पर पहुंचे। चौक पर पहुंचकर व्यापारियों ने आरोपी फाइनेंसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
गुस्साए लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कहा कि फाइनेंसरों के दबाव के कारण ही सतीश चंद्र गोयल ने सुइसाइड किया। शहर के और भी लोग इन फाइनेंसरों के कारण मानसिक परेशानी में हैं।
विज्ञापन
आरोपी फाइनेंसरों ने शहर के अलावा अन्य शहरों के लोगों से भी करोड़ों रुपया ले रखा है। मगर अब किसी का भी रुपया नहीं लौटा रहे हैं। इस वजह से शहर के लोगों की आर्थिक हालत खराब हो गई है।
मृतक सतीश गोयल ने अपने सुइसाइड नोट में तीन फाइनेंसरों के नामों का खुलासा किया है, जिनमें एसआरएस ग्रुप के एमडी अनिल जिंदल, विनोद गर्ग उर्फ मामा व अमित मित्तल का नाम शामिल है। मगर अभी तक इनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।