फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Trader commits suicide by jumping in front of train at Delhi s Tilak Nagar metro station

मेट्रो के आगे दी जान: कोरोना महामारी के समय हुए घाटे से अवसाद में था कारोबारी, ट्रेन के आगे लगा दी छलांग

Thu, 01 Sep 2022 06:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 01 Sep 2022 06:04 PM IST
सार

ट्रेन की चपेट में आने के बाद घायल कारोबारी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की करोलबाग में गाड़ी के कलपूर्जे की दुकान थी।
 

विज्ञापन
Trader commits suicide by jumping in front of train at Delhi s Tilak Nagar metro station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर गुरुवार सुबह कारोबार में घाटा होने से परेशान एक कारोबारी ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी। ट्रेन की चपेट में आने के बाद घायल कारोबारी को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारोबारी की करोलबाग में गाड़ी के कलपूर्जे की दुकान थी। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

मृत कारोबारी की शिनाख्त अशोक नगर, तिलक नगर निवाली सतीश मल्होत्रा (65) के रूप में हुई। मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि गुरुवार सुबह  8.34 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तिलक नगर मेट्रो स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर एक शख्स ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है। पुलिस के स्टेशन पहुंचने से पहले सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ और मेट्रो कर्मचारी ने घायल शख्स को ट्रैक से बाहर निकाला और उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

मृत व्यक्ति के पास से न ही कोई सुसाइड नोट मिला और न ही कोई कागजात मिले हैं, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने आसपास के थानों में घटना की जानकारी दे दी। उधर, काफी देर तक दुकान नहीं पहुंचने पर सतीश के दामाद फतेहनगर निवासी रोहित थाने पहुंचे। जहां से उन्हें तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी करने के बारे में पता चला। रोहित डीडीयू अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अपने ससुर सतीश मल्होत्रा के रूप में की।

रोहित ने बताया कि सतीश अपनी पत्नी के साथ तिलक नगर में रहते थे। उनकी दो बेटियां हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। उनका करोलबाग में गाड़ी के कलपूर्जे की दुकान थी। कोरोना महामारी के दौरान उन्हें कारोबार में काफी घाटा हुआ, जिससे वह काफी परेशान रहते थे। इसकी वजह से वह अवसाद में चल रहे थे। गुरुवार सुबह वह घर से दुकान जाने की बात कहकर निकले थे। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की वजह से द्वारका से नोएडा की ओर जाने वाली मेट्रो परिचालन 20 मिनट तक बाधित रही, जिसे बाद में सुचारू कर दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed