फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tower of justice will be build in gurgaon

साइबर सिटी में बनेगा 'टावर ऑफ जस्टिस'

Sun, 23 Feb 2014 03:05 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 23 Feb 2014 03:05 PM IST
विज्ञापन
tower of justice will be build in gurgaon

गुड़गांव जिला अदालत में 'टावर ऑफ जस्टिस' बनाने की बड़ी योजना की घोषणा की गई है। इस बहुचर्चित योजना को पूरा करने में लगभग 113 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।

विज्ञापन


पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शनिवार को तीन बड़ी परियोजनाओं कीनींव रखी। जिसमें यहां ‘टावर ऑफ जस्टिस’ नाम से प्रस्तावित नया परिसर, जिला वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र और वकीलों के लिए चैंबर बनाना भी शामिल है।
विज्ञापन


चीफ जस्टिस संजय किशन कौल ने कहा कि नया न्यायिक परिसर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा। यहां वकीलों के लिए चैंबर की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि न्यायालय में पांच साल से पुराना कोई भी केस लंबित न हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। न्यायपालिका यह तभी कर पाएगी, जब इसमें वकील सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायाधीशों और वकीलों का यह प्रयास होना चाहिए कि पीड़ितों को सस्ता, शीघ्र एवं सुलभ न्याय मिले। उन्होंने बताया की पिछले एक साल में हरियाणा और पंजाब में 50 हजार लंबित मामलों के फैसले किए गए हैं। उन्होंने हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के कार्य की भी प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि गुड़गांव में नए न्यायिक परिसर की इमारत देश भर के न्यायिक परिसरों में सबसे भव्य होगी। कहा कि हरियाणा में न्यायिक ढांचा देश के अन्य राज्यों से बेहतर है।

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) के प्लाटों में आरक्षण का भी प्रावधान है। उन्होंने गुड़गांव के न्यायिक परिसर के पुस्कालय में किताबें तथा फर्नीचर की खरीद के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।

कार्यक्रम को गुड़गांव सेशन डिवीजन के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति हेमन्त गुप्ता, गुड़गांव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुमन कुमार यादव ने भी संबोधित किया। गुड़गांव के जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेखर धवन ने अतिथियों को धन्यवाद किया।


इस अवसर पर जस्टिस एसके मित्तल, बादशाहपुर के विधायक राव धर्मपाल, जिला कांग्रेस शहरी के कार्यकारी अध्यक्ष विपिन खन्ना, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता सहरावत, पुलिस आयुक्त आलोक मितल, उपायुक्त शेखर विद्यार्थी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण कुमार, संयुक्त पुलिस आयुक्त भारती अरोड़ा, अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, पुलिस उपायुक्त विकास धनखड़, वरिष्ठ उपमहापौर यशपाल बत्रा, निगम पार्षद सुभाष सिंगला, सीमा पाहुजा, कांग्रेस नेता मनोज भारद्वाज, नेत्री सुमन दहिया आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed