फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tourism office to be opened at yamuna expressway

यमुना एक्सप्रेसवे पर खुलेंगे टूरिज्म दफ्तर 

Wed, 09 Aug 2017 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 09 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
tourism office to be opened at yamuna expressway

पर्यटकों को मथुरा, आगरा फतेहपुर सीकरी या प्रदेश के किसी अन्य पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर सात पर्यटन केंद्र खुलेंगे। एटीएम व दवा की दुकानें खोलने का फैसला पहले ही हो गया है।

विज्ञापन


यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को बैंक प्रतिनिधियों, मेडिकल स्टोर संचालकों और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि कुल सात जगह पर्यटन केंद्र खोले जाएंगे, जहां पर टूरिस्ट को न सिर्फ मथुरा व आगरा, बल्कि प्रदेश के हर पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन


उनको मैप के अलावा ठहरने की व्यवस्था, टूरिज्म गाइड व अन्य जरूरत की चीजों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। एक्सप्रेसवे पर बैंक एटीएम खोलने पर भी निर्णय हो गया है। बुधवार को एसबीआई, केनरा, इंडसइंड, आईसीआईसीआई, एक्सिस, येस बैंक आदि के प्रतिनिधियों से बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये बैंक अपना प्रस्ताव बनाकर शीघ्र ही सौंपेंगे। सातों जगहों पर मेडिकल स्टोर भी खुलेंगे। इसके अलावा चेयरमैन की अध्यक्षता में सोमवार को दो बैठकें होंगी। पहली बैठक गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़ और मथुरा के एसएसपी के साथ होगी, जिसमें एक्सप्रेसवे के किनारे बने ढाबों के सामने खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई की रणनीति बनेगी।

दूसरी बैठक इन्हीं जिलों के वनाधिकारी के साथ होगी, जिसमें एक्सप्रेसवे के किनारे लगने वाले एक लाख पौधों की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed