फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Silence prevails in DU colleges due to the protest

Delhi NCR News: प्रदर्शन के चलते डीयू कॉलेजों में पसरा सन्नाटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
सुरक्षा और यातायात पाबंदियों के कारण छात्रों की उपस्थिति रही कम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को सीजेपी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन का शैक्षणिक गतिविधियों पर गहरा असर पड़ा। सुरक्षा व्यवस्था सख्त होने, यातायात प्रतिबंधों और मेट्रो स्टेशनों के बंद होने से कॉलेजों में छात्रों की उपस्थिति बेहद कम रही। सामान्य दिनों में गुलजार रहने वाले परिसर सन्नाटे में डूबे रहे।
छात्रों की आवाजाही में संभावित परेशानी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के कुछ कॉलेजों ने ऑफलाइन कक्षाएं रद कर ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प अपनाया। डीयू और उसके आसपास के इलाकों में पुलिस का कड़ा पहरा था। नॉर्थ कैंपस में कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी।
विज्ञापन

दरअसल, डीयू नॉर्थ कैंपस के आसपास के ज्यादातर मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे। परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने से कम ही छात्र कॉलेज पहुंच पाए। दिल्ली विश्वविद्यालय के जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग) में कक्षाएं बंद रहीं। मोतीलाल नेहरू कॉलेज (इवनिंग), पीजीडीएवी कॉलेज, शहीद भगत सिंह कॉलेज और सत्यवती कॉलेज सहित कई संस्थानों ने कक्षाओं को ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया। डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) और कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग (सीओएल) ने 10 और 11 अक्तूबर को आयोजित होने वाली सभी पर्सनल कॉन्टैक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) कक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों की परीक्षाएं भी प्रभावित
प्रदर्शन का असर केवल कॉलेजों तक सीमित नहीं रहा। दिल्ली के कई स्कूलों ने भी एहतियातन परीक्षाएं और अभिभावक-शिक्षक बैठकें स्थगित कर दीं। उन्होंने ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प अपनाया। जहां स्कूल खुले थे, वहां अभिभावकों ने बच्चों को नहीं भेजा, जिससे उपस्थिति कम रही।

जेएनयू में छात्रों को हिरासत में लेने का आरोप
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्रों को हिरासत में लेने से तनाव बढ़ गया। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनएसयू) ने दिल्ली पुलिस पर 30 से अधिक छात्रों को हिरासत में लेने का आरोप लगाया। जेएनएसयू के अनुसार, पुलिस ने विश्वविद्यालय के नॉर्थ गेट पर चाय पीने और रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पहुंचे छात्रों को हिरासत में लिया। छात्र संघ ने हिरासत में लिए गए सभी छात्रों की तत्काल एवं बिना शर्त रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed