फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tourism ministry planning to open tourism industry from 1 january in India making action plans for various sector final decision yet to be taken

खुशखबर: एक जनवरी से टूरिज्म इंडस्ट्री खोलने की तैयारी, तैयार किया जा रहा एक्शन प्लान, आखिरी फैसला अभी बाकी

Thu, 30 Sep 2021 02:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
सीमा शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 30 Sep 2021 02:23 PM IST
सार

टीकाकरण और संक्रमण दर में कमी के बाद अब राज्य महामारी में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को रफ्तार  देने के लिए लॉकडाउन की बंदिशों को खत्म कर रहे हैं। यही कारण है कि राज्यों ने उद्योग-धंधे, ट्रांसपोर्ट के बाद अब स्कूलों को खोलना शुरू कर दिया है। इसी के चलते केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Tourism ministry planning to open tourism industry from 1 january in India making action plans for various sector final decision yet to be taken
पर्यटन - फोटो : pixabay

विस्तार

देश में रिकार्ड टीकाकरण और कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के चलते सरकार एक जनवरी 2022 से टूरिज्म इंडस्ट्री को खोलने की तैयारी कर रही है। इसका मकसद पर्यटन के माध्यम से अर्थव्यवस्था को रफ्तार देना है। इसमें इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू होंगी। इसके अलावा पहले पांच लाख पर्यटकों को निशुल्क टूरिस्ट वीजा भी दिया जाएगा।

विज्ञापन


यदि 15 दिसंबर तक हालात ठीक रहतेे हैं तो फिर नये साल पर देशी-विदेशी पर्यटकों को भारत भ्रमण का मौका मिलेगा। वैश्विक महामारी कोविड-19 के चलते पिछले साल मार्च से बंद टूरिज्म इंडस्ट्री को खोलने का एक्शन प्लान तैयार हो रहा है। हालांकि, आखिरी फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय, स्वास्थ्य और विदेश मंत्रालय लेगा। इसके अलावा कैबिनेट की मंजूरी भी ली जाएगी।
विज्ञापन


टीकाकरण और संक्रमण दर में कमी के बाद अब राज्य महामारी में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को रफ्तार  देने के लिए लॉकडाउन की बंदिशों को खत्म कर रहे हैं। यही कारण है कि राज्यों ने उद्योग-धंधे, ट्रांसपोर्ट के बाद अब स्कूलों को खोलना शुरू कर दिया है। इसी के चलते केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए देशी और विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने की तैयारी कर रहा है। राज्यों समेत हितधारकों के साथ मिलकर दिशा-निर्देश तैयार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें होगा सबसे अधिक लाभ:
नये साल पर टूरिज्म इंडस्ट्री को खोला जाता है तो उसका लाभ होटल, उससे जुड़े कर्मी, कैब-टैक्सी, टूर ऑपरेटर, गाइड आदि को होगा।  दरअसल दुनियाभर में टूरिज्म इंडस्ट्री ही किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देती है। क्योंकि इसमें सबसे अधिक रोजगार जुड़ा होता है। दूसरा इंटरनेशनल फ्लाइट भी शुरू हो जाएगी। पिछले डेढ़ साल से टूरिज्म इंडस्ट्री बंद रहने से एक बड़े वर्ग से रोजगार छीन गया है। इसका सीधी लाभ अर्थव्यवस्था पर भी देखने को मिलेगा।


नए साल पर टूरिज्म इंडस्ट्री को खोलने की योजना:
वैश्विक महामारी के चलते टूरिज्म इंडस्ट्री बंद पड़ी है। दिसंबर तक अधिकतम वैक्सीन लगने और संक्रमण कम होने के चलते जनवरी में टूरिज्म इंडस्ट्री को खोलने की सोच रहे हैं। इसके लिए एक्शन प्लान तैयार कर रहे हैं। परिस्थितियों के आधार पर ही खोला जाएगा। हालांकि, अंतिम फैसला केंद्रीय गृहमंत्रालय, स्वास्थ्य, विदेश मंत्रालय लेगा।- जी किशन रेड्डी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed