{"_id":"6346a0be49c1ae22634e60cd","slug":"top-india-school-ranking-delhi-five-school-takes-place-in-the-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: राजधानी के पांच सरकारी स्कूल टॉप 10 में शामिल, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, गर्व है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: राजधानी के पांच सरकारी स्कूल टॉप 10 में शामिल, सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, गर्व है...
सार
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा है, मेरी टीम को शिक्षा पर गर्व है एक बार फिर, दिल्ली के सरकारी स्कूल शिक्षा विश्व स्कूल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं।
विज्ञापन
दिल्ली का सरकारी स्कूल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के टॉप 10 सरकारी स्कूलों में दिल्ली के पांच सरकारी स्कूलों ने जगह बनाई है। एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल की ओर से यह रैकिंग जारी की गई है। इसमें दिल्ली के दो सरकारी स्कूल शीर्ष पर हैं। स्कूलों की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की एजुकेशन टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि दो सरकारी स्कूलों ने देश के शीर्ष स्कूलों में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया कि एजुकेशन टीम पर गर्व है। दिल्ली के सरकारी स्कूल एजुकेशन वल्र्ड (ईडब्ल्यू) स्कूल रैंकिंग में शीर्ष पर हैं। पहले स्थान पर दिल्ली के राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर 10 द्वारका, दूसरे रैंक पर राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय यमुना विहार है। वहीं नौवें स्थान पर संयुक्त रूप से तीन सरकारी स्कूल हैं।
विज्ञापन
इसमें राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर-11 रोहिणी, राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर-5 द्वारका, और राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सूरजमल विहार दसवें स्थान पर है। शीर्ष स्कूलों की सूची में दिल्ली के पांच स्कूल हैं। इसे उन्होंने एक शानदार उपलब्धि बताया। ईडब्ल्यू शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक पोर्टल है, जो हर साल विद्यालयों की रैंकिंग जारी करता है।
विज्ञापन