फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Top Entrepreneur and motivational speaker Arjun Malhotra gave inspirational lessons to Delhi government school students

टॉप उद्यमी अर्जुन मल्होत्रा ने दिल्ली के सरकारी स्कूल के छात्रों को पढ़ाया पाठ

Thu, 26 Aug 2021 06:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 26 Aug 2021 06:18 PM IST
सार

एचसीएल के सह-संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा ने कहा कि छात्रों को जीवन में हमेशा कुछ न कुछ सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि सीखने की क्षमता उन्हें सफलता की ओर ले जाती है...

विज्ञापन
Top Entrepreneur and motivational speaker Arjun Malhotra gave inspirational lessons to Delhi government school students
hcltech के सह-संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा - फोटो : Agency

विस्तार

दिल्ली सरकार राजधानी के छात्रों में बेहतर समझ पैदा करने के लिए समय-समय पर प्रसिद्ध उद्योगपति- मोटीवेशनल स्पीकर से बातचीत कराती है जिससे छात्रों में उत्साह और जिज्ञासा पैदा हो। इसी क्रम में आज प्रसिद्ध उद्यमी और एचसीएल के सह-संस्थापक अर्जुन मल्होत्रा ने छात्रों को सफलता का मंत्र सिखाया।

विज्ञापन


छात्रों से बातचीत के दौरान अर्जुन मल्होत्रा ने कहा कि छात्रों को जीवन में हमेशा कुछ न कुछ सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि सीखने की क्षमता उन्हें सफलता की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि केवल स्वयं बेहतर काम करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि एक टीम लीडर की तरह सभी को साथ लेकर बेहतर काम करने की समझ आनी चाहिए। इसके बिना कोई भी व्यक्ति सफल उद्यमी नहीं बन सकता। इसके लिए सेल्फ-मोटिवेशन, लोगों के साथ बेहतर व्यवहार और आत्म विश्वास होना बेहद जरूरी है। इस दौरान बच्चों ने भी उनसे कई सवाल किये जिसका मल्होत्रा ने उचित जवाब दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि केवल पढ़ने से ज्यादा उसको जीवन में सफलतापूर्वक इस्तेमाल करना आना चाहिए। इसके लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ना और सदैव आत्म प्रेरित होकर काम करते रहना आवश्यक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed