फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Top 20 residential locations in india

ये है देश की टॉप-20 रेजीडेंशियल लोकेशन, जानिए क्यों हैं खास

Fri, 05 Jun 2015 01:22 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 01:22 PM IST
विज्ञापन
Top 20 residential locations in india

वर्तमान में रियल एस्टेट सेक्टर में मंदी का माहौल चल रहा है। इसके बावजूद साइबर सिटी का यह सेक्टर अपनी चकाचौंध को बनाए रखने में कामयाब रहा है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंस जेएलएल इंडिया ने सर्वे के आधार पर देश की 20 टॉप रिहायशी प्रॉपर्टी की सूची जारी की है।

विज्ञापन


ये संभावनाओं की दृष्टि से काफी शानदार है। यह वह रिहायशी क्षेत्र हैं जिनकी मांग तेजी से बढ़ रही है। लोग यहां बसना चाह रहे हैं। जेएलएल की सूची में गुड़गांव के दो रिहायशी क्षेत्रों ने इस सूची में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन


जेएलएल की टॉप-20 सूची में गुड़गांव के डीएलएफ सिटी फेज-5 को शामिल किया गया है। सूची में इसका नाम आठवें स्थान पर है। सर्वे में इसकी खास विशेषता आधारभूत सामाजिक संरचना को बताया गया है। वहीं, यहां तेजी से चल रहे विकास कार्यों को भी महत्वपूर्ण बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों टॉप पर है यह इलाका

Top 20 residential locations in india

साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट के नजदीकी का भी हवाला दिया गया है। यहां रहने वालों को कनेक्टीविटी की भी कोई परेशानी नहीं है। यह क्षेत्र रिहायश के लिए काफी संभावनाशील है। रियल एस्टेट कंसल्टेंसी फर्म जेएलएल की सूची में नौवें स्थान पर गोल्फ कोर्स रोड का भी नाम शामिल है।

प्रॉपर्टी की दृष्टि से देखा जाए तो यह गुड़गांव के सबसे हॉट क्षेत्र में से एक है। यहां पर कॉमर्शियल और रिहायशी क्षेत्र एक साथ तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। जेएलएल के सर्वे में इसकी विशेषता इसके मिश्रित तौर तरीके को बताया है।

यहां रिहायशी और कॉमर्शियल दोनों प्रकार की परियोजनाएं एक साथ चल रही हैं। यहां प्रॉपर्टी की कीमत 13,000 से 19,000 रुपये स्क्वायर फिट के हिसाब से दर्शाई गई है।

चीन की दलियान वांदा करेगी निवेश

Top 20 residential locations in india

शहर में चीन की दलियान वांदा कंपनी निवेश करेगी। कंपनी ने हुडा अधिकारियों के साथ बुधवार शाम दिल्ली में चली बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। इसके लिए कंपनी के चेयरमैन आठ जून को गुड़गांव पहुंचेंगे।

हुडा अधिकारियों ने बताया कि कंपनी की वाइसचेयरमैन वांग जीह बिन और उनके साथ आए दल से पहले चरण की वर्ता पूरी हो चुकी है। इस दौरान कंपनी के अधिकारियों को गढ़ी हरसरू और खरखोदा में निवेश करने को निमंत्रण दिया गया है।

हुडा प्रशासक अनीता यादव ने बताया कि कंपनी के चेयरमैन वांग जिआनलीन आठ जून को भारत आएंगे। इसके बाद गुड़गांव में उनका हुडा अधिकारियों के साथ बैठक के अलावा भ्रमण का कार्यक्रम है दलियान वांदा चीन की बड़ी प्रॉपर्टी डेवलपर कंपनी मानी जाती है।

यह विशेष तौर से मल्टीप्लेक्स में निवेश करती है। हरियाणा के बाद कंपनी का आंध्रा प्रदेश और महाराष्ट्र के भ्रमण का भी कार्यक्रम है।

क्या है जेएलएल

Top 20 residential locations in india

जेएलएल रियल एस्टेट सेक्टर का प्रोफेशनल सर्विस प्रदाता है। यह इस क्षेत्र में प्रबंधन और निवेश की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखता है। यह फर्म रियल एस्टेट क्षेत्र के हर ट्रेंड पर नजर रखता है। देश-दुनिया में रिहायशी और कॉमर्शियल प्रॉपर्टी को उसकी गुणवत्ता, महत्ता और संभावनाओं को दृष्टि में रखते हुए रेटिंग प्रदान करता है।

इसके 230 से अधिक कॉरपोरेट कार्यालय 80 देशाें में मौजूद हैं। जो समय-समय पर विभिन्न देशों की प्रॉपर्टी को उसकी गुणवत्ता, मूल्य और निवास या कारोबार योग्य माहौल के आधार पर अपनी सर्वे रिपोर्ट जारी करता है। यह रियल एस्टेट सेक्टर के सलाहकार की भूमिका भी निभाता है।

शहर रेटिंग:
पाम बीच रोड नवी मुंबई 01
वर्ली मुंबई 02
बांद्रा मुंबई 03
लोवर परेल मुंबई 04
नवी मुंबई वासी 05
दिल्ली लूटियंस 06
दिल्ली ग्रेटर कैलाश 07
डीएलएफ सिटी फेज-5 08
गोल्फ कोर्स रोड 09
बोट क्लब रोड चेन्नई 10
पोइज गार्डन चेन्नई 11
सदाशिवनगर बंगलूरु 12
इंदिरा नगर बंगलूरु 13
कोरेगांव पूणे 14
कल्याणी नगर पूणे 15
बोट क्लब रोड पूणे 16
बंजारा हिल्स हैदराबाद 17
जुबली हिल्स हैदराबाद 18
अलीपुर कोलकाता 19
बालीगुनगे कोलकाता 20

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed