फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Took the lives of two young men smoke generator

जनरेटर के धुएं ने ले ली दो युवकों की जान

Sat, 28 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 28 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Took the lives of two young men smoke generator
file photo - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

दो युवकों की बुधवार रात को सोते समय उस समय मौत हो गई जब पास में एक जनरेटर चल रहा था और उसके धुएं से दोनों का दम घुट गया। मामला साइबर सिटी के पॉश इलाके डीएलएफ फेज-2 का है। 

पुलिस का कहना है शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया है। मूलरूप से बिहार निवासी गुड्डू (18) और मध्य प्रदेश निवासी निलेश (19) डीएलएफ फेज-2 स्थित प्रॉपर्टी का काम करने वाले रोहित बिंद्रा के मकान में नौकर के तौर पर काम करते थे।
विज्ञापन


यहां पर इनके अलावा अन्य नौकर भी हैं। बताया जाता है कि बुधवार की रात दोनों युवक कमरे में सोए हुए थे। कमरे में रसोई घर भी है और पास में एक जनरेटर भी लगा हुआ है। पुलिस की मानें तो जनरेटर ऑटोमैटिक है। जरूरत पड़ने पर यह अपने आप स्टार्ट हो जाता है और बंद भी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार रात को गुड्डू व निलेश दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह जब वे कमरे से बाहर नहीं आए, तो अन्य नौकरों ने खिड़की से कमरे में झांककर देखा तो वे कमरे में पड़े हुए थे। उन्होंने काफी देर तक दोनों को आवाज लगाई, जब वह कुछ नहीं बोले तो इसकी जानकारी मकान मालिक को दी।



पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत होने की पुष्टि की गई है। जांच अधिकारी एसआई देवेंद्र ने बताया कि कमरे में धुआं भर जाने से युवकों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed