फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   took the lift And then looted the student car.

पहले छात्र से लिफ्ट ली और फिर लूट ली कार

Thu, 05 Feb 2015 08:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 05 Feb 2015 08:19 AM IST
विज्ञापन
took the lift And then looted the student car.

दो बदमाशों ने एक छात्र से लिफ्ट ली और कुछ दूर जाते ही तमंचे के बल पर कार को अपने कब्जे में कर लिया और छात्र को ग्रेनो कोतवाली क्षेत्र में फेंककर फरार हो गए। घटना को लेकर ग्रेनो और दनकौर कोतवाली में कुछ देर के लिए सीमा विवाद भी हुआ लेकिन बाद में ग्रेनो थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित ननुआ के राजपुर गांव निवासी पिंटू बिलासपुर के एक कॉलेज में आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। बुधवार सुबह वह एक युवक के साथ घर से सेंट्रो कार से निकला था। दनकौर स्थित दुकान पर युवक को छोड़कर पिंटू कॉलेज की ओर चल दिया।

विज्ञापन


इसी दौरान दनकौर स्थित बिजलीघर चौराहे के पास दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी तो उसने दोनों को कार में बैठा लिया। एक युवक पिंटू के बराबर की सीट पर बैठ गया जबकि दूसरा पीछे की सीट पर बैठ गया। कुछ दूर चलने पर दोनों युवकों ने पिंटू पर तमंचा तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद बदमाशों ने पिंटू को बांधकर पिछली सीट पर डाल दिया। करीब दो घंटे तक कार को क्षेत्र में घूमाने के बाद नियाना गांव के पास उसे फेंककर बदमाश कार लेकर फरार हो गए। राहगीर की मद्द से पिंटू ने पुलिस को सूचना दी और परिजनों को घटना के बारे में बताया।


पीड़ित के भाई सचिन ने ग्रेनो कोतवाली में तहरीर दी। कार लूट की सूचना पर दनकौर और ग्रेटर नोएडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को देखते हुए कुछ देर तक दोनों थानों की पुलिस में सीमा विवाद हुआ और बाद में आला अफसरों के निर्देश पर ग्रेनो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed