कल सुबह होगी मैराथन, इन रास्तों पर आने से बचें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार 28 फरवरी को राष्ट्रीय चैंपियनशिप मैराथन आयोजित की जा रही है। मैराथन में तीन तरह की दौड़ आयोजित की जाएंगी। सभी दौड़ जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर वापस वहीं खत्म होंगी।
इस मैराथन के चलते दोपहर तक दक्षिण दिल्ली व नई दिल्ली में ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। लोग नई दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में दोपहर तक आने से बचें।
दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद अग्रवाल के अनुसार 42.2 किमी की फुल मैराथन सुबह 5 बजे, 21.1 किमी की हाफ मैराथन सुबह छह बजकर 10 मिनट पर और पांच किमी की स्वच्छ भारत दौड़ सुबह साढ़े आठ बजे शुरू होगी।
इन रास्तों पर आने से बचें
सभी दौड़ जेएलएन स्टेडियम के अंदर से शुरू होकर राइट टर्न लेकर भीष्म पितामह मार्ग, बाएं मुड़कर लोधी रोड, सेकंड एवेन्यू रोड से यू-टर्न, लोधी रोड पर सीधा, बाएं मुड़कर एएम मार्ग, दाएं मुड़कर एसबी मार्ग, लेफ्ट मुड़कर डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सीधे इंडिया गेट इत्यादि से होकर फिर जेएलएन स्टेडियम में प्रवेश करेंगी।
भीष्म पितामह मार्ग, रफी किदवई मार्ग, लोधी रोड, रेड क्रॉस रोड, एएम मार्ग, पार्लियामेंट स्ट्रीट, जय सिंह रोड, एसबी मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, सी-हैक्सागॉन इंडिया गेट, राजपथ, अशोक रोड, बाबा खड़क सिंह मार्ग, पार्क स्ट्रीट, शंकर रोड, वंदे मातरम मार्ग और मंदिर मार्ग आदि। इन मार्ग पर तड़के चार बजे से सुबह साढ़े दस बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।