फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tomatoes price down in Delhi-NCR there may be further reduction in the price in next few days

गिरे टमाटर के भाव: दिल्ली-NCR में मिलने लगा सस्ता, अगले कुछ दिनों में और आ सकती है कमी; अभी ये हैं नए दाम

Sun, 16 Jul 2023 10:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jul 2023 10:20 PM IST
सार

दिल्ली के पॉश इलाकों में टमाटर के भाव 250-300 तक पहुंच गए थे, जिनमें अब गिरावट देखी जा रही है। वहीं मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में टमाटर के भाव घटकर 100 से 125 तक पहुंच गए हैं। कई जगहों पर टमाटर 80 रुपये तक मिल रहे हैं।

विज्ञापन
tomatoes price down in Delhi-NCR there may be further reduction in the price in next few days
दिल्ली-एनसीआर में सस्ता हुआ टमाटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार की ओर से दिल्ली-एनसीआर में सस्ते टमाटर उपलब्ध करवाने के लिए लगाए जा रहे मोबाइल शॉप से खुदरा बाजार में भी भाव घटने लगे हैं। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता महासंघ (एनसीसीएफ) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (नेफेड) केंद्र की ओर से मोबाइल वैन में 80 रुपये प्रति किलो की दर पर टमाटर दिया जा रहा है। खुदरा और साप्ताहिम बाजारों में भी कीमतों में गिरावट आई है।

विज्ञापन

रविवार को जारी सूची के आधार पर कई जगहों पर वैन भी नहीं पहुंची। ऐसे में सस्ते टमाटर के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। मंडी हाउस में टमाटर खरीदने पहुंची एक महिला ने बताया कि टमाटर ब्रिकी के लिए जो सूची मिली थी उसमें मंडी हाउस का नाम नहीं था, लेकिन पड़ोसी से पता चला कि यहां टमाटर मिल रहे हैं। सूचना मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुंची और लाइन में लगकर आसानी से टमाटर हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि सूची में नानक पुरा पीएनबी बैंक, सरोजनी नगर मेट्रो स्टेशन, पटेल नगर आईवीएफ सेंटर के पास टमाटर बेचने की बात लिखी थी, लेकिन दोपहर एक बजे तक यहां पर कोई वैन नहीं दिखी। परेशान होकर वापस घर लौटना पड़ा। बाद में मंडी हाउस की सूचना सोशल मीडिया से पता चली तो इसके बाद यहां आकर टमाटर खरीदा।

विज्ञापन

भाव में गिरवाट
दिल्ली के पॉश इलाकों में टमाटर के भाव 250-300 तक पहुंच गए थे, जिनमें अब गिरावट देखी जा रही है। वहीं मंडियों और साप्ताहिक बाजारों में टमाटर के भाव घटकर 100 से 125 तक पहुंच गए हैं। कई जगहों पर टमाटर 80 रुपये तक मिल रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि टमाटर की गुणवत्ता के आधार पर भाव ऊपर नीचे होते हैं। आजाद पुर मार्केट में टमाटर का न्यूनतम भाव 12 रुपये प्रति किलो है, जबकि अधिकतम भाव 140 रुपये है। वहीं खुदरा बाजार में भी न्यूनतम भाव 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक अधिकतम भाव 150 से 220 रुपये किलो तक पहुंचे हुए हैं। दिल्ली के पॉश इलाकों टमाटर 120 से 250 रुपये प्रति किलो तक बिक रहे हैं। जबकि साप्ताहिक बाजार में वहीं टमाटर 60 रुपये 100 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं।

रास्ते खुलने पर तेजी से घटेंगे दाम
आजादपुर मंडी के व्यापारी ने बताया कि मौसम साफ होने के साथ टमाटर के भाव तेजी से घटेंगे। हिमाचल व अन्य प्रदेश में टमाटर खराब हो रहे हैं। रास्ते खुलने पर इसकी आपूर्ति अत्यधिक हो जाएगी जिससे दाम तेजी से घट जाएंगे। अभी दिल्ली व इसके आसपास के इलाकों से टमाटर की आपूर्ति हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed