{"_id":"8f1aec8685bca03df1cfd53f45b8cea0","slug":"toll-plaza-despute-in-gurgaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसीबत बना टोल प्लाजा, मारपीट और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसीबत बना टोल प्लाजा, मारपीट और हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 23 Mar 2014 08:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़गांव के खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर शनिवार को हंगामा हो गया। टोल कर्मियों ने यहां से गुजर रही निजी बस के चालक के साथ मारपीट कर बस के शीशे तोड़ डाले। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि टोल कर्मी वाहन चालकों से अवैध वसूली करते हैं।
विज्ञापन
मामला बढ़ता देख पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। इस मामले में घायल चालक के बयान के बाद पुलिस ने टोल प्रबंधन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:10 अप्रैल से पहले ही मतदान कर लेंगे 6 हजार लोग
विज्ञापन
शनिवार को मारुति कंपनी के वर्करों को लेकर जा रही एक बस को खेड़कीदौला टोल पर कर्मचारियों ने रोक लिया। आरोप है कि चालक के पास मंथली पास होने के बावजूद टोल कर्मी उससे पैसे मांग रहे थे। चालक के मना करने पर सात-आठ टोल कर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी और बस के शीशे तोड़ डाले।
घटना के बाद अन्य वाहन चालकों के विरोध जताने पर टोल कर्मी यहां से चले गए। इसके बाद कुछ लोग घायल बस चालक को नजदीकी अस्पताल लेकर गए। टोल पर हुई घटना के बाद लोगों का गुस्सा बढ़ गया और सैकड़ों की तादाद में मौजूद लोगों ने यहां पर हाईवे जाम कर दिया।
यह भी पढ़ें: गजब का प्रत्याशी! गंजे हैं, लेकिन चुनाव चिन्ह 'कंघी'
मौके पर पहुंचे बस मालिक विनोद यादव ने बताया कि उसकी आईएमटी में कई बड़ी कंपनियों में 50 बसें लगी हुई हैं, जोकि रोज यहां से कर्मचारियों को लेकर आती जाती हैं। उसने टोल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि टोल पर कर्मचारी बस चालकों से हफ्ता वसूली करते हैं और पैसे नहीं देने पर मारपीट कर देते हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत किया। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने बस ड्राइवर राजीव यादव के बयान के बाद टोल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।