{"_id":"5af11f904f1c1bea118b5ce7","slug":"toll-on-commercial-vehicles-will-grow-from-june-on-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":" यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 जून से बढ़ेगा व्यावसायिक वाहनों का टोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर 1 जून से बढ़ेगा व्यावसायिक वाहनों का टोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 08 May 2018 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यीडा बोर्ड ने यमुना एक्सप्रेसवे पर व्यावसायिक वाहनों के टोल टैक्स बढ़ाने की अनुमति दे दी है। नई दरें एक जून से लागू होंगी। बाइक, कार व ट्रैक्टर के टोल में कोई वृद्धि नहीं की गई है। बढ़े टोल की राशि एक अलग खाते में रखी जाएगी और इसे एक्सप्रेसवे के सुरक्षा उपायों पर खर्च किया जाएगा। इससे पहले 2016 में दरें बढ़ाई गईं थीं।
विज्ञापन
चेयरमैन डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि 63वीं बोर्ड बैठक में व्यावसायिक वाहनों की दरों में 5 से 15 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से वृद्धि की अनुमति दी गई है। इस वृद्धि से मिलने वाली रकम को तीन मदों में खर्च किया जाएगा। एक्सप्रेसवे पर बेहतर रोशनी के लिए एलईडी लाइट लगेंगी। एक्सप्रेसवे के किनारे लगे बीम बैरियर की ऊंचाई को बढ़ाया जाएगा और सेंट्रल वर्ज पर रोप क्रैश बैरियर लगेंगे। इन सुरक्षा उपायों से हादसे कम होंगे और जानमाल का नुकसान भी कम होगा।
विज्ञापन
वाहनों की श्रेणी मौजूदा दर नई दर
हल्के व्यावसायिक वाहन 7.85 7.90
भारी व्यावसायिक वाहन 11.90 12.05
सात एक्सेल वाले वाहन 15.40 15.55
नोट- सभी दरें रुपये प्रति किलोमीटर में।
वाहन आगरा तक पुरानी दरें नई दरें
कार/जीप/वैन 415 ×××
एलसीवी/मिनी बस 565 1303
बस/ट्रक 1150 1988
मल्टीएक्सल व्हीकल 1765 2565
नोट - दरें राउंड फिगर में। टोल दर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट से आगरा तक रुपये में है। नई दरों में टैक्स की राशि शामिल नहीं है।
विज्ञापन