फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Toll loot on Palwal Haryana.

VIDEO: टोल नाके पर फिर तांडव, तीसरी लूट

Fri, 14 Nov 2014 09:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/ अमर उजाला, पलवल Updated Fri, 14 Nov 2014 09:52 PM IST
विज्ञापन
Toll loot on Palwal Haryana.

हरियाणा के पलवल में गांव तुमसरा के पास लगे टोल नाके पर झगड़े थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन समीप लगते गांवों के लोग टोल नाके पर झगड़े करते रहते हैं। एक मामला सुलझता नहीं है कि दूसरा शुरू हो जाता है।

विज्ञापन


नवंबर माह में ही टोल पर झगड़े कर हवाई फायरिंग करने व लूटपाट करने के तीन मामले हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की रात तीसरे मामले में पुलिस ने 15-20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


होडल निवासी शीशपाल ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसने रिलायंस कंपनी से तुमसरा का टोल नाका ठेके पर लिया हुआ है। बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे गांव खटैला निवासी रोहताश अपने साथ दो गाड़ियों में 15-20 लोगों के साथ आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बिना टोल टैक्स अदा किए गाड़ी निकाल रहा था। जिसका नाके पप मौजूद कर्मचारियों ने विरोध किया था। इस पर गाड़ियों में सवार युवकों ने कर्मचारियों से मारपीट की व जान से मारने की धमकी देते हुए हवाई फायर भी किए।


उल्लेखनीय है कि इस टोल नाके पर नवंबर माह में यह तीसरा मामला है। 4 नवंबर को हुए मामले में जहां गन प्वाइंट पर टोल ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी गई थी वहीं 6 नवंबर को टोल पर हवाई फायर कर लूटपाट व मारपीट की गई थी। पहले से दर्ज दोनों मामलों की अभी जांच भी पूरी नहीं हुई है कि बृहस्पतिवार को तीसरा मामला दर्ज हो गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed