फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Toll free number released for assessment related assistance

Delhi NCR News: मूल्यांकन संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई ने ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद के बीच सपोर्ट सिस्टम की जानकारी जारी की
विज्ञापन


तनाव प्रबंधन और मूल्यांकन संबंधी सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन 1800-11-8004 पर करें संपर्क



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से लागू ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच असंतोष और भ्रम की स्थिति बनी हुई है। कई छात्रों ने आरोप लगाया है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रक्रिया में उत्तरों का सही आकलन नहीं हुआ है।

इस विवाद को देखते हुए सीबीएसई ने अपने एक्स अकाउंट पर चौबीसों घंटे सहायता के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। इसके अलावा info.cbse@nic.in और resultcbse2026@cbseshiksha.in पर मेल भेजकर भी सहायता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन

बोर्ड पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि यदि किसी छात्र को अंकों को लेकर संदेह है तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकता है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत से लेकर अब तक शिकायतें लगातार आ रही हैं। छात्रों ने कहा कि बोर्ड ने 27 मई तक उत्तरपुस्तिका भेजने की बात कही थी, लेकिन आज 28 मई तक उन्हें कॉपी नहीं मिली है। वहीं कई छात्रों की शिकायत है कि उत्तरपुस्तिका मिली तो उसमें पता चला कि उनके कुछ उत्तर चेक ही नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed