फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Together with soldiers ransacked the house-fire of councilor

सिपाहियों के साथ मिलकर सभासद के घर तोड़फोड़-फायरिंग

Sun, 15 Feb 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 Feb 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
Together with soldiers ransacked the house-fire of councilor

दादरी कस्बे के किदवई नगर मोहल्ले की एक सभासद के घर पर पुलिस के साथ मिलकर तोड़फोड़ और फायरिंग की गई। पीड़ित का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गया तो उसे धमकाया गया। पुलिस के डर से पीड़ित ने समझौता कर लिया। उधर, पुलिस अफसरों ने उन सिपाहियों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है जो आरोपियों के साथ मौके पर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 24 की सभासद नसीम पत्नी शेरू (मेंबर) अपने परिवार के साथ दादरी के किदवई नगर में रहती हैं। सभासद के बेटे की बाइक से मोहल्ले में एक बकरी टकरा गई थी। हालांकि मामूली चोट लगने के बाद बकरी भाग गई, लेकिन उसके मालिक को जब पता चला तो उसने मौके पर पहुंचकर गाली-गलौच की।
विज्ञापन


इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और मामला शांत कराया। मगर रात में आरोपी दादरी थाने के तीन सिपाहियों के साथ सभासद के घर पहुंचा। उसने पहले तो घर में तोड़फोड़ की और विरोध करने पर पिस्टल निकाल कर तीन बार फायरिंग की। उसके बाद वहां से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित सभासद के पति दादरी कोतवाली में घटना की सूचना देने पहुंचे, लेकिन वहां पर पहले से ही मौजूद तीनों सिपाही मिले और पीड़ित को धमकाते हुए कहा कि वह कानूनची न बने। अगर उसने इस मामले को बढ़ाया तो बेवजह जेल की हवा खानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed