फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Together with his son brother-in-law killed her

भाभी आई विवाद खत्म करने, देवर ने बेटे संग मिलकर मार डाला

Wed, 14 Oct 2015 11:05 PM IST
Updated Wed, 14 Oct 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
Together with his son brother-in-law killed her

दनकौर थानाक्षेत्र के रोशनपुर गांव में दो भाइयों के विवाद को शांत करने के लिए बीच में आई भाभी को देवर ने अपने बेटे के साथ पीट-पीटकर मार डाला।

विज्ञापन


महिला के परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे इस बीच दोनों आरोपी पिता-पुत्र थाने में शिकायत करने पहुंच गए। महिला को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

जिसके बाद पुलिस ने दोनों पिता और पुत्र को थाने में ही दबोच लिया। महिला के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

पास की छत पर देवर घूम रहा था

Together with his son brother-in-law killed her

दनकौर क्षेत्र के रोशनपुर गांव में भगवान स्वरूप, किरनपाल और विनोद तीन भाइयों के परिवार के साथ रहते हैं। तीनों के मकान एक साथ लाइन से बने हैं। किरण पाल का मकान दो मंजिला है।


भगवान स्वरूप और विनोद के परिवार अपनी ही छत पर उपले बनाते रहे हैं। बुधवार सुबह भगवान स्वरूप की पत्नी राजवती (40) गोबर लेकर उपले बनाने छत पर गई थी।

पास की छत पर राजवती का दूसरा देवर विनोद भी घूम रहा था। वहीं किरनपाल अपने मकान पर खड़े होकर भाई विनोद से कह रहा था कि वह छत से अपने उपले हटा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों भाइयों में विवाद हो गया

Together with his son brother-in-law killed her

विनोद ने कहा कि वह दो से तीन दिन में उपले हटवा देगा मगर किरनपाल ने आज ही हटाने की जिद की। इस बात को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हो गया।


किरनपाल अपने घर से बेटे के साथ एक डंडा लेकर भाई विनोद को पीटने के लिए आ रहा था तभी दोनों की भाभी राजवती बीच-बचाव करने के लिए आ गई।

गुस्से में तमतमा रहे किरनपाल ने विनोद को छोड़ अपनी भाभी पर डंडे से हमला बोल दिया। जिससे महिला बेहोश होकर गिर गई। महिला के बेहोश होने के बाद किरनपाल और उसका बेटा कुलदीप भागकर थाने शिकायत करने पहुंच गए।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचा परिवार तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

Together with his son brother-in-law killed her

पीड़ित परिवार राजवती को लेकर अस्पताल पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस अस्पताल पहुंची और पूरी घटना की जानकारी मिलने पर थाने में शिकायत करने पहुंचे दोनों आरोपियों को वहीं पर बैठा लिया।

सीओ अजय कुमार ने बताया कि महिला के बेटे सोनू की ओर से किरनपाल और उसके बेटे कुलदीप के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई। मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed