{"_id":"9f23b70109a20943813f1980892b50c6","slug":"todays-evening-7-hours-power-cut-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन इलाकों में आज शाम नहीं आएगी बिजली
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Feb 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से मंगलवार को अलग-अलग इलाकों में दो से सात घंटे तक बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन
यमुना पावर लिमिटेड इलाके में चार से सात घंटे, राजधानी पावर लिमिटेड में दो से सात घंटे और टीपीडीडीएल इलाके में दो से छह घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
यमुना पावर लिमिटेड इलाके के दुर्गापुरी, फ्रेंड्स कॉलोनी, गगन विहार, आनंद पर्वत, ओल्ड राजेंद्र नगर समेत कुल 31 जगहों पर आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
राजधानी पावर लिमिटेड के मधु विहार, सागरपुर, द्वारका, पश्चिम विहार, रवि नगर, अमर कॉलोनी सहित कुल 39 जगहों पर बिजली गुल रहेगी।
वहीं टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) के तिमारपुर, शिव विहार, कराला गांव, अवंतिका और विजय विहार समेत कई इलाकों में दो से छह घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।
विज्ञापन
सरकार ने इन इलाकों में दूसरे स्रोत से आपूर्ति करने को कहा है।