{"_id":"49f1d17dce49cb72173d48fb71e1254c","slug":"today-the-registry-expensive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से रजिस्ट्री महंगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से रजिस्ट्री महंगी
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 08 Dec 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीनों की रजिस्ट्री कराना मंगलवार से महंगा हो जाएगा। शासन से आदेश प्राप्त होने के बाद डीएम ने इनको तत्काल लागू कर दिया है। डीएम आफिस से पिछले सप्ताह इसकी सिफारिश शासन को भेजी गई थी।
विज्ञापन
शासन ने जमीनों की रजिस्ट्री पर शुल्क बढ़ा दिया है। नई रजिस्ट्री नीति मंगलवार से लागू हो जाएगी। एआईजी स्टांप जीपी सिंह ने बताया कि डीएम ने पिछले दिनों रजिस्ट्री शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।
विज्ञापन
शासन ने नए रजिस्ट्री शुल्क की घोषणा भी पिछले दिनों कर दी थी, लेकिन गाजियाबाद में इसकेआदेश नहीं आए थे। सोमवार दोपहर को डीएम आफिस में शासन के आदेश पहुंच गए।
विज्ञापन
इनको मंगलवार से लागू कर दिया गया है। अब 10 लाख और इससे ज्यादा की रजिस्ट्री कराने पर 20 हजार शुल्क लगेगा। अभी तक 10 लाख और इससे ज्यादा की रजिस्ट्री पर 10 हजार रुपये शुल्क लगता था।
10 लाख रुपये से कम की रजिस्ट्री पर पहले की ही तरह दो फीसदी की दर से रजिस्ट्री शुल्क लिया जाएगा।