{"_id":"a01d734faed1b457bc6dd141938cdcf4","slug":"today-the-madhuban-bapudham-scheme-applications-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से करें मधुबन-बापूधाम स्कीम में आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से करें मधुबन-बापूधाम स्कीम में आवेदन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 19 Aug 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीडीए की मधुबन-बापूधाम में फ्लैट्स की स्कीम में बृहस्पतिवार से आवेदन शुरू होंगे। स्कीम में शामिल 1318 फ्लैट्स के लिए 30 सितंबर तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
जीडीए की वेबसाइट केसाथ ही बैंकों में उपलब्ध फार्म के जरिए योजना में आवेदन होंगे। विभिन्न श्रेणियों वाले टू और थ्री बीएचके फ्लैट्स की कीमत 50 लाख से लेकर 70 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन
जीडीए ने पहली बार स्कीम लांच करने से पहले इसके सभी फ्लैट्स में बिजली, पानी, सीवर, रोड्स, पीएनजी आदि की सुविधाएं मुहैया करा दी हैं। पांच से छह किलोमीटर दूरी पर स्थित नया बस अड्डा और राजनगर एक्सटेंशन मेट्रो स्टेशन का लाभ यहां के रेजिडेंट्स को मिलेगा।
विज्ञापन
हाईक्लास लग्जरी लिविंग की चाहत रखने वाले शहरवासियों के लिए जीडीए ने स्वतंत्रता दिवस पर स्कीम लांच की थी। जीडीए अधिकारियों ने योजना को लांच की तैयारी आठ माह पहले ही शुरू कर दी थी।
योजना की कनेक्टिविटी सुधारी गई। अब हापुड़ रोड के साथ ही एनएच-58 से भी योजना जुड़ गई है। स्कीम में आवेदन करने से पूर्व लोग डमी फ्लैट्स देख सकेंगे। जीडीए ने ऐसे तीन फ्लैट्स तैयार कराए हैं।
जीडीए प्रभारी उपाध्यक्ष रवींद्र गोडबोले ने बताया कि सीवर, बिजली, पानी, पीएनजी लाइन आदि सुविधाओं को जुटाने के बाद योजना लांच की जा रही है। योजना के सभी टावर भूकंपरोधी हैं। आवंटन होते ही लोग सीधे गृह प्रवेश करेंगे।
फ्लैट का प्रकार, संख्या, एरिया (वर्गमीटर में) और कीमत (रुपये में)
टू बीएचके (ए टाइप) 384 126.78-50.58 लाख
टू बीएचके (बी टाइप) 406 131.78-52.58 लाख
थ्री बीएचके (ए टाइप) 128 152.62-60.89 लाख
थ्री बीएचके (बी टाइप) 136 156.86-62.59 लाख
थ्री बीएचके स्टडी (ए टाइप) 128 169.20-67.50 लाख
थ्री बीएचके स्टडी (बी टाइप) 136 174.20-69.42 लाख