फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today start India Post Payment Bank in gurugram

आज से बैंकों की तरह घर बैठे हर सुविधाएं देंगे पोस्ट ऑफिस, इन लोगों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Sat, 01 Sep 2018 01:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Sat, 01 Sep 2018 01:34 AM IST
विज्ञापन
Today start India Post Payment Bank in gurugram
पोस्ट आॅफिस - फोटो : amar ujala

देशवासी अब डाक घरों में भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे। डाक विभाग की ओर से देश में बनाए गए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का शनिवार को शुभारंभ किया जाएगा। सोहना से विधायक तेजपाल तंवर सेक्टर-14 में बनी इस नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। जिसके बाद लोग आसानी से यहां बैंकों में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले पाएंगे।

विज्ञापन


बैंकों की तर्ज पर लोगों को आधुनिक सेवाएं देने के लिए डाक विभाग की ओर से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की शुरुआत की जा रही है। इस योजना के जरिये अब उपभोक्ता घर से ही खाते खुलवाने सहित खातों में पैसा जमा करवाने और निकलवाने की सुविधा ले सकेंगे।

विज्ञापन

Today start India Post Payment Bank in gurugram
पोस्ट ऑफिस - फोटो : SELF

इसके साथ ही उपभोक्ताओं को आरटीजीएस व सीधे अपने खाते से किसी भी बैंक खाते में पैसे स्थानांतरण करने की भी सुविधा मिलेगी। जिन क्षेत्रों में बैंक की उपलब्धता नहीं है, वहां रहने वालों को यह सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए वहां खुले डाकघरों को इस बैंक से जोड़ा जाएगा। जिसके बाद उपभोक्ता ऑनलाइन भी इन सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

सदर बाजार स्थित डाक विभाग के अधीक्षक एसके भारद्वाज ने बताया कि लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए यह बैंक खोला जा रहा है। यहां उपभोक्ताओं को अन्य बैंकों में मिलने वाली हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed