फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today's funeral to protest fee hike.

फीस वृद्धि के विरोध में शवयात्रा आज

Wed, 22 Apr 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Wed, 22 Apr 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Today's funeral to protest fee hike.
गाजियाबाद के स्कूलों में फीस वृद्धि का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। संजयनगर सेक्टर-23 स्थित रामकिशन इंस्टीट्यूट में 33 फीसदी फीस वृद्धि के खिलाफ अभिभावकों का आंदोलन और तेज हो गया है।
विज्ञापन


मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल गेट पर प्रबंधन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ में अभिभावकों के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन


फीस बढ़ोतरी पर रुख में बदलाव नहीं होने से गुस्साए अभिभावकों ने बुधवार को प्रबंधन की शवयात्रा निकालने और पुतला दहन का ऐलान किया।

अभिभावकों में नौवीं से बारहवीं तक की फीस 1800 रुपये से बढ़ाकर 2400 रुपये करने, स्कूल परिसर से महंगी स्टेशनरी और किताबें बेचने और एनुअल चार्ज भी 2 हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने को लेकर भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी को लेकर अभिभावकों ने प्रबंधन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ के बावजूद प्रबंधन फीस बढ़ोतरी के फैसले पर कायम है।

स्कूल परिसर से निकलेगी शव यात्रा
अभिभावक  और पीपुल फ्रंट ऑफ इंडिया के जिला महासचिव हरीश शर्मा ने बताया कि बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बावजूद प्रबंधन का रुख जस का तस है।

इसी के चलते सभी अभिभावकों ने बुधवार को प्रबंधन की शवयात्रा निकालने और पुतला दहन का निर्णय लिया है।

शवयात्रा स्कूल से शुरू होकर स्कूल के निदेशक के कविनगर स्थित घर तक निकाली जाएगी। साथ ही स्कूल परिसर के बाहर और स्कूल निदेशक के घर के बाहर भी पुतला दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed