फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last chance to buy cheap flats from DDA

Delhi: आज डीडीए के सस्ते फ्लैट खरीदने की योजना का अंतिम मौका, 20-25 फीसदी छूट पर दिए जा रहे हैं घर

Mon, 31 Mar 2025 04:24 AM IST
विजय पुंडीर आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Mar 2025 04:24 AM IST
सार

डीडीए ने 6 जनवरी को इस योजना को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर निकाला था। वहीं, डीडीए की श्रमिक आवास योजना 2025 के अंतर्गत नरेला पॉकेट 3, 4, 5, 6 सेक्टर-जी2 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 700 फ्लैट सस्ते दाम में खरीदे जा सकते हैं।

विज्ञापन
Today is the last chance to buy cheap flats from DDA
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

डीडीए की दो योजनाओं के तहत दिल्ली में सस्ता घर खरीदने के लिए सोमवार को अंतिम दिन है। इस योजना में लोगों को 20-25 फीसदी छूट पर घर दिए जा रहे हैं। इन फ्लैटों की अनुमानित लागत 1.18 करोड़ रुपये से 1.23 करोड़ रुपये है, जो 20 फीसदी छूट के बाद 94.4 से 99 लाख रुपये तक में ही मिल जाएंगे।

विज्ञापन


योजना के तहत लोकनायकपुरम में 107 एमआईजी फ्लैट अर्बन एक्टेंशन रोड (यूईआर-2) के किनारे बनाए गए हैं और आईजीआई एयरपोर्ट से केवल 20 मिनट की दूरी पर हैं। साथ ही, मुंडका मेट्रो स्टेशन से 2.5 किलोमीटर की दूरी पर हैं।
विज्ञापन


डीडीए ने 6 जनवरी को इस योजना को पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर निकाला था। वहीं, डीडीए की श्रमिक आवास योजना 2025 के अंतर्गत नरेला पॉकेट 3, 4, 5, 6 सेक्टर-जी2 में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के 700 फ्लैट सस्ते दाम में खरीदे जा सकते हैं। डीडीए ने 15 जनवरी को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना निकाली थी। ये फ्लैट ऐसे श्रमिकों दो दिए जा रहे हैं, जो पिछले साल दिसंबर से पहले दिल्ली भवन व अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (डीबीओसीडब्ल्यूडब्ल्यूबी) के साथ पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत सस्ते घर ले सकते हैं। 35-35.1 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बने इन फ्लैट की अनुमानित लागत 11.54 से 11.67 लाख रुपये है, जबकि 25 फीसदी छूट के बाद यह 8.65 से 8.8 लाख रुपये तक में ही मिल जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed