फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today is the last chance to apply for CUET UG

CUET UG: सीयूईटी यूजी के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, 200 से अधिक विश्वविद्यालय दे रहे दाखिला

Sun, 31 Mar 2024 07:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 31 Mar 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to apply for CUET UG
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

छात्रों के पास स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी यूजी 2024 में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आज आखिरी मौका है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की वेबसाइट पर जाकर इच्छुक उम्मीदवारों को 31 मार्च रात 9:50 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा। वहीं, रात 11:50 मिनट से पहले ऑनलाइन फीस डेबिट, क्रेडिट या फिर यूपीआई से जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन


एनटीए ने छात्रों की मांग पर सीयूईटी यूजी 2024 की ऑनलाइन आवेदन विंडो दोबारा ओपन की थी। इससे पहले उम्मीदवार 26 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे। इस समय-अवधि के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों को दो अप्रैल से तीन अप्रैल रात 11:50 मिनट तक अपने ऑनलाइन आवेदन पत्र की त्रुटियों में सुधार का मौका भी मिलेगा। 
विज्ञापन


उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2024 के आवेदन पत्र या अन्य जानकारी के लिए एनटीए हेल्प डेस्क 011 4075 9000 पर फोन कर सकते हैं। इसके अलावा एनटीए से cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल के माध्यम से भी जानकारी ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीयूईटी के जरिये 200 से अधिक विश्वविद्यालय दे रहे दाखिला 
200 से अधिक विश्वविद्यालयों ने स्नातक पाठ्यक्रम में सीयूईटी यूजी 2024 की मेरिट स्कोर से सीट देने का फैसला लिया है। इसलिए छात्र सीयूईटी यूजी 2024 का आवेदन पत्र भरने के साथ उन विश्वविद्यालयों के साथ अपने मनपसंद विश्वविद्यालय का नाम भी जांच सकते हैं। 


दाखिला प्रवेश परीक्षा नियमों में इस बार के अहम बदलाव 
स्नातक दाखिले की सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा पहली बार हाईब्रिड मोड से हो रही है। इसका सबसे अधिक फायदा ग्रामीण व दूरदराज इलाकों के छात्रों को होगा। अब उन्हें घर के पास ही परीक्षा देने का मौका मिलेगा। जिस विषय में एक लाख से अधिक पंजीकरण रहेगा, उस विषय की परीक्षा पेन-पेपर और कम छात्रों वाले विषय की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसके अलावा परीक्षा में इस बार सिर्फ छह विषय ही चुनने होंगे। इसमें भी दो विकल्प मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर चार डोमेन पेपर, एक लैंग्वेज, एक जनरल टेस्ट पेपर होगा, जबकि दूसरे विकल्प में तीन डोमेन पेपर, दो लैंग्वेज और एक जनरल टेस्ट पेपर होगा। अभी तक सीयूईटी यूजी में 10 विषयों को लेना होता था। यह बदलाव पिछले साल के रुझान के बाद आया है। क्योंकि बहुत ही कम छात्रों ने दस पेपर का विकल्प चुना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed