फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today historical Yoga at Rajpath, Kejriwal will also joined.

आज राजपथ पर एतिहासिक योग, केजरीवाल भी होंगे शामिल

Sat, 20 Jun 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
Today historical Yoga at Rajpath, Kejriwal will also joined.

आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर सबसे बड़ा कार्यक्रम दिल्ली के राजपथ पर होने जा रहा है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी योग के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भारत के अलावा दुनिया के कई प्रसिद्ध शहरों समेत 177 देशों में योग का कार्यक्रम होगा। ये अपने आप में अनूठा कार्यक्रम होगा जिसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र संघ ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र दिल्ली का राजपथ होगा जहां एक साथ 40 हजार लोग योग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह 6.40 बजे मंच पर आएंगे प्रधानमंत्री

Today historical Yoga at Rajpath, Kejriwal will also joined.

आज राजपथ पर सुबह साढ़े छह बजे कार्यक्रम की शुरुआत होगी। आयोजकों के मुताबिक सुबह 6.40 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर आएंगे। सुबह 7 बजे तक प्रधानमंत्री का भाषण होगा और प्रधानमंत्री के भाषण के बाद योग शुरु किया जाएगा।

योग 35 मिनट तक किया जाएगा जिसमें 18 आसन किए जाएंगे। राजपथ पर सिर्फ वे लोग ही योग कार्यक्रम में शामिल होंगे जिन्होंने इसकी ट्रेनिंग ली है। योग से सूर्य नमस्कार हटाया गया है। इसके अलावा ऊं कहना भी अनिवार्य नहीं किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी राजपथ पर आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने जाएंगे। रविवार को केजरीवाल योग करते भी दिखेंगे। कभी हां और ना के बाद केजरीवाल ने इस कार्यक्रम में जाने का मन बनाया है।

केजरीवाल भी रहेंगे मौजूद

Today historical Yoga at Rajpath, Kejriwal will also joined.

उनके साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था। बता दें कि केंद्र सरकार के इस कार्यक्रम में दिल्ली के सभी भाजपा सांसद, विधायक और प्रदेश प्रभारी शरीक होंगे।

दिल्ली में आयोजन को सफल बनाने के लिए अन्य सुविधाओं के साथ सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए राजपथ के आस-पास तकरीबन सात हजार सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में एनएसजी के कमांडो भी शामिल हैं।

योग कार्यक्रम के लिए इंडिया गेट व आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक 21 जून सुबह करीब दस बजे तक बंद रहेगा। जिन लोगों के पास बुलावा पत्र है उन्हीं लोगों को योग कार्यक्रम में जाने दिया जाएगा।

राजपथ पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Today historical Yoga at Rajpath, Kejriwal will also joined.

सुरक्षा एजेंसियों ने 20 जून की रात को ही इंडिया गेट व आसपास के इलाकों को सील कर दिया था। आसपास की बड़ों इमारतों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया था। ड्रोन व पतंग आदि उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मदर टेरेसा क्रेसेंट, बाबा खड़क सिंह मार्ग, आउटर सर्कल कनॉट प्लेस बाबा खड़क सिंह मार्ग और बाराखंभा रोड के बीच, भगवान दास मार्ग, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो चौक, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग 11 मूर्ति तक आदि मार्गों पर वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। कार्यक्रम के दौरान इन मार्गों पर डीटीसी की बसें भी नहीं चलेंगी।

लोग नार्थ से साउथ व साउथ से नार्थ जाने के लिए रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, आईपी फ्लाईओवर, राजघाट व अरविंदो चौक से सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रेसेंट, आरएमएल गोलचक्कर और बाबा खड़क सिंह मार्ग आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

ईस्ट व वेस्ट जाने के लिए रिंग रोड, भैरों रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड ,अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कौटिल्या मार्ग, सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा रोड, पार्क स्ट्रीट और शंकर रोड आदि का प्रयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed