{"_id":"b182cea0ab7a36c5bbccc0145795ea06","slug":"today-hapur-by-taxing-diversion-route-will-be-to-dasna","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हापुड़ चुंगी से डासना तक रहेगा रूट डायवर्जन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हापुड़ चुंगी से डासना तक रहेगा रूट डायवर्जन
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 09 Apr 2014 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को सुबह आठ से शाम छह बजे तक हापुड़ चुंगी से डासना तक रूट डायवर्जन रहेगा। पुलिस लाइंस और कमला नेहरूनगर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, इसलिए डायवर्जन किया गया है।
विज्ञापन
इस दौरान भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे, जबकि हल्के वाहन डासना से हापुड़ चुंगी तक प्रतिबंधित रहेंगे। हल्के वाहन हापुड़ चुंगी से डासना तक चल सकते हैं, लेकिन अगर वाहनों तादाद ज्यादा हुई तो उन्हें भी रोका जाएगा।
विज्ञापन
डासना से हापुड़ चुंगी और हापुड़ चुंगी से डासना होते हुए जाने के लिए डायमंड फ्लाईओवर से एनएच-24 होते हुए जाना होगा। इससे करीब पांच किलोमीटर लंबा फेर पड़ेगा। सबसे ज्यादा गोविंदपुरमा, स्वर्णजयंतीपुरम और शास्त्रीनगर के लोगों के होगी।
विज्ञापन
इन्हें इस रूट पर आने-जाने में दिक्कत होगी। ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि डायवर्जन को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए चार स्पॉट पर ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड लगाए जाएंगे।