{"_id":"534716f84c48bdccd327eaad062dbdf2","slug":"today-electricity-crises-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन इलाकों में आज नहीं आएगी बिजली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Mar 2014 03:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से दिल्ली के कई इलाकों में शुक्रवार को एक से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। हालांकि इन इलाकों में दूसरे स्रोत से बिजली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
बीएसईएस की राजधानी पावर लिमिटेड इलाके में 33 जगहों पर दो से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। वसंत कुंज, जिंदल कॉलोनी, मुंडका गांव, फ्रेंड्स कॉलोनी, वसंत विहार, टैगोर गार्डेन, पश्चिम विहार, निहाल विहार, संगम विहार सहित कई अन्य इलाकों में बिजली किल्लत रहेगी।
विज्ञापन
पढ़ें: मैनहोल में गिरा मासूम, नानी भी कूदी
विज्ञापन
यमुना पावर लिमिटेड इलाके में कुल 45 जगहों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। राम नगर, माता सुंदरी रोड, दिलशाद गार्डेन, न्यू सीमापुरी, सरिता विहार, गीता कॉलोनी, नाथू कॉलोनी, शास्त्री पार्क, गौतम विहार सहित कई अन्य इलाकों में बिजली किल्लत रहेगी।
बिजली वितरण कंपनी टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) इलाके में एक से सात घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रह सकती है। शिव विहार, लाडपुर गांव, कल्याण विहार, बुध विहार, मलिकपुर, कीर्ति नगर, शिवाजी कॉलोनी, गोपाल विहार, प्रताप नगर, जहांगीरपुरी, झड़ौदा गांव, राजीव नगर सहित कई अन्य इलाकों में बिजली की किल्लत रहेगी।