फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Today Birju Maharaj will inaugrate the pushpotsav

आज बिरजू महाराज करेंगे पुष्पोत्सव का उद्घाटन

Thu, 27 Feb 2014 09:47 AM IST
अमर उजाला, नोएडा
अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 27 Feb 2014 09:47 AM IST
विज्ञापन
Today Birju Maharaj will inaugrate the pushpotsav

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 27 फरवरी से पुष्पोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो मार्च तक चलने वाले पुष्पोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


प्राधिकरण के डीसीईओ मानवेंद्र सिंह ने बताया कि 27 फरवरी को 11:30 बजे पद्म विभूषण पं. बिरजू महाराज (कथक सम्राट) द्वारा उद्घाटन किया जाएगा। सांय छह बजे से पं. दीपक महाराज का शिव नृत्य और ऋतु नृत्य होगा।
विज्ञापन


मानवेंद्र सिंह ने बताया कि पुष्पोत्सव सुबह 10 बजे से सांय आठ बजे तक सभी के लिए खुला रहेगा। 28 और एक मार्च को पुष्पोत्सव के तहत सुबह 10 बजे से एक बजे तक स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का कंपटीशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रिः 147 साल बाद बन रहा महासंयोग


दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक विभिन्न संस्थाओं के प्रतिभागियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का कंपटीशन होगा। 28 फरवरी को ही राजस्थानी कलाकारों का रंगारंग कार्यक्रम होगा। 28 फरवरी को सांय छह बजे से जादूगर बी सम्राट का मायाजाल दिखाया जाएगा।

एक मार्च को सांय पांच बजे से 6:30 बजे तक रंगकर्मी अरविंद गौड़ द्वारा संचालित अस्मिता थियेटर ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक होगा। सांय 6:30 बजे से 8:30 बजे तक हास्य कवि सम्मेलन होगा। सिंह ने बताया कि दो मार्च को सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक ड्राइंग कंपटीशन होगा।


10:30 बजे से 12 बजे तक रंगोली और मेंहदी कंपटीशन, 12 बजे से एक बजे तक कट फ्लार डेकोरेशन कंपटीशन होगा। सांय चार बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। सांय छह बजे से मथुरा से आये कलाकारों द्वारा फूलों की होली नृत्य का आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि फ्लावर शो के लिए अभी तक इंडस्ट्री, इंस्टीट्यूट, स्कूल और ग्रेनो निवासियों की करीब 100 प्रविष्टि आ चुकी हैं। इस अवसर पर ग्रेनो प्राधिकरण के जीएम टीएन सिंह और मार्केटिंग हैड योगेंद्र सिन्हा मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed