{"_id":"10e75ae75707e752e6f0b58ca0dc2cc9","slug":"today-and-tomorrow-may-rain-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज और कल फिर हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज और कल फिर हो सकती है बारिश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 03 Apr 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। देर रात हुई बारिश से तापमान गिरा तो मौसम तो खुशगवार हो गया, लेकिन किसानों की चिंताएं बढ़ गई।
विज्ञापन
बेमौसम हुई बारिश से गेहूं, सरसों समेत कई फसलों को नुकसान होगा। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार को भी बारिश हो सकती है। बृहस्पतिवार को गर्मी की बढ़ने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
रात होते-होते मौसम बदल गया। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रात करीब 10:15 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। उधर, 48 घंटे में दिल्ली-एनसीआर समेत पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और ओले गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
वहीं, 3 और 4 अप्रैल को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, यूपी और राजस्थान के कई इलाकों में हल्की बारिश और ओले गिरेंगे।
मोदीनगर में किसान नेता हरेंद्र नागर ने कहा कि गेहूं सरसों और चना की फसल पूरी तरह बर्बाद है। क्षति का आंकलन पर मुआवजा मिले।