{"_id":"5a2d0a485912e249e00c55f00e98d4b2","slug":"today-allahabad-gorakhpur-will-run-for-festive-special-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद, गोरखपुर के लिए फेस्टिव स्पेशल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद, गोरखपुर के लिए फेस्टिव स्पेशल आज से
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने की घोषणा की है। मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से इलाहाबाद, गोरखपुर और हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक आनंद विहार से इलाहाबाद के लिए 13 अक्तूबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। यह ट्रेन 29 नवंबर तक सप्ताह में 3 दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी।
विज्ञापन
आनंद विहार से गोरखपुर स्पेशल सप्ताह में दो दिन 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक दौड़ेगी। आनंद विहार से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल मंगलवार और शुक्रवार को 13 अक्तूबर से 27 नवंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली से दरभंगा तक तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन भी 13 अक्तूबर से ही शुरू होगा। आनंद विहार से कामाख्या के बीच 16 अक्तूबर से फेस्टिव स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होगा। ऐसे में दशहरा, दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों को आसानी से सीटें मिल जाएंगी।