फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   to Sold flat in gurgaon, 51 million swindle.

हवा में फ्लैट बनाकर बेंच दिया, 51 लाख की ठगी

Mon, 05 Jan 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 05 Jan 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
to Sold flat in gurgaon, 51 million swindle.

बिना जमीन के हवा में प्रोजेक्ट बना कर फ्लैट बेचने का मामला प्रकाश में आया है। आर्थिक अपराध शाखा की जांच रिपोर्ट के बाद सदर थाना पुलिस कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नई दिल्ली के रहने वाले सचिन दलाल ने सदर थाना पुलिस को आर्यन अर्थ इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी करने की शिकायत दी थी। उसने पुलिस को बताया कि उसका व उक्त कंपनी के साथ एक करार हुआ था।
विज्ञापन


करार के तहत कंपनी उन्हें गुड़गांव के गांव झाड़सा के पास स्थित जमीन पर फ्लैट बनाकर देगी। जिसके लिए उसने 51 लाख की रकम कंपनी व इसके निदेशक धर्मबीर सिंह, परीक्षित पाल सिंह, प्रियंका अत्री व मदन मोहन शर्मा को दे दी। लेकिन उन्हें पता चला कि कंपनी ने तय समय पर फ्लैट निर्माण का काम शुरू नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदेह होने पर सचिन ने कंपनी के फ्लैट बनाए जाने वाले जमीन की जांच करवाई। उन्हें पता चला कि जिस जमीन पर कंपनी फ्लैट बनाने का दावा कर रही थी वह जमीन न तो कंपनी के नाम पर है और ना ही कंपनी के किसी निदेशक के नाम पर।


अधिक समय के बाद भी सचिन को फ्लैट नहीं मिला और ना ही कंपनी ने उनकी रकम वापस की। इस मामले की जांच के लिए आर्थिक  अपराध शाखा के पास भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed