गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए लूट लेते थे कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण पश्चिम जिला की विशेष शाखा ने दो कार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जो गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए कारें लूटते थे। पुलिस ने इनके पास से दो स्विफ्ट कार, एक पिस्टल, एक कट्टा और पांच कारतूस बरामद किए हैं।
पकड़े गए एक बदमाश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है। जिला पुलिस उपायुक्त आरए संजीव ने बताया कि जिले में कार लूट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्पेशल स्टाफ को बदमाशों को पकड़ने की मुहिम पर लगाया गया था।
जांच में पता चला कि नजफगढ़ निवासी सतेंद्र (20) और सुमित (22) वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
गर्लफ्रैंड मांगती थी कार?
19 जून को सूचना के बाद पुलिस ने छावला ड्रेन रोड पर घेराबंदी कर स्विफ्ट डिजायर कार से आए बदमाशों को दबोच लिया।
जांच में पता चला कि बरामद कार को बदमाशों ने छावला से लूटा था। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर एक अन्य स्विफ्ट कार बरामद की, जिसे बदमाशों ने जनकपुरी से चुराया था।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए वे कार लूटते थे। पुलिस के मुताबिक सतेंद्र पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है।