फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   To put in the car and gangraped in noida

गाजियाबाद से उठाया, नोएडा में गैंगरेप

Fri, 09 Jan 2015 09:05 AM IST
Updated Fri, 09 Jan 2015 09:05 AM IST
विज्ञापन
To put in the car and gangraped in noida

पुलिस द्वारा किए जा रहे सुरक्षा के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। पुलिस व एटीएस होटल, गेस्टहाउसों, स्कूलों व मॉल्स आदि में निरीक्षण व मॉक ड्रिल कर रही है। साथ ही होटल मालिकों को भी दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इसके बावजूद बुधवार को तीन युवक एक छात्रा को गाजियाबाद से जबरन कार में डालकर नोएडा लाए और एक होटल में गैंगरेप किया। हालांकि, गाजियाबाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौरे के चलते शहर में हाई अलर्ट जारी किया गया है। यहां  एटीएस के 60 कमांडो की पूरी टीम व नोएडा पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चला रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सारे दावे खोखले, नहीं है सुरक्षा के इंतजाम

To put in the car and gangraped in noida

एसएसपी ने सभी पीजी, होटल, गेस्ट हाउस संचालकों व अन्य संस्थानों के संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे अपने यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें।

साथ ही संदिग्ध लगने पर पुलिस को इसकी सूचना दें, लेकिन बुधवार को सेक्टर-51 स्थित होटल संचालक ने इन दिशा-निर्देशों का मखौल उड़ाया।

यहां एक छात्रा गैंगरेप की शिकार हुई। नोएडा व गाजियाबाद पुलिस होटल मैनेजर व मालिक से पूछताछ कर रही है। वह इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं आरोपियों का संबंध इस होटल के संचालक या होटल के किसी अन्य स्टाफ से तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed